मल्‍लपुरम
केरल के विभिन्‍न जिलों में गुरुवार सुबह से हो रही भारी बारिश और भूस्‍खलन के चलते अब तक 22 लोगों की मौत हो गई है। राज्‍य के सबसे ज्‍यादा प्रभावित जिलों में मलप्‍पुरम भी शामिल है जहां 5 लोग भारी बारिश और भूस्‍खलन के शिकार हो चुके हैं। मल्‍लपुरम में अचानक आई बाढ़ के पानी से एक सड़क देखते-देखते बह गई। इस घटना का विडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

बता दें कि भारी बारिश के कारण इडुक्की के अडीमाली शहर में एक ही परिवार के पांच लोगों की मौत हो गई है। पुलिस और स्थानीय लोगों ने मलबे से दो लोगों को जिंदा बाहर निकाला है। बताया जा रहा है कि बारिश की वजह से इडुक्की बांध का पानी का स्तर काफी ज्यादा हो गया था जो 26 साल खोला गया। गुरुवार सुबह करीब 600 क्यूसेक पानी छोड़ा गया जिससे जल स्तर 169.95 मीटर पर पहुंच गया। इडुक्की बांध में गुरुवार सुबह आठ बजे तक जल स्तर 2,398 फीट था जो जलाशय के पूर्ण स्तर के मुकाबले 50 फीट अधिक था।

जानकारी के मुताबिक, नेवी की ओर से दक्षिणी नवल कमांड ने वयानड में फंसे लोगों को बचाने के लिए चार टाइविंग टीमें और एक सी किंग हेलिकॉप्टर भेजा है। इसके अलावा भारतीय थल सेना की ओर से भी अयान्नकुलु, इदुक्की और वयानड में लगभग 75 जवानों की टीम भेजी गई है। दो और टीमें कोझिकोड और मलप्पुरम भेजी जा रही हैं। जल्द ही इंजिनियरिंग टास्क फोर्स की तीन टीमें भी भेजी जाएंगी।

You May Also Like  सुप्रीम कोर्ट ने निर्भया मामले में चारों दोषियों की मौत की सजा रखी बरकरार