इंटरनेशनल कोर्ट ऑफ़ जस्टिस ने पाकिस्तान में कैद भारतीय नागरिक कुलभूषण जाधव के मृत्यु दंड पर रोक लगा दी है । कोर्ट ने जाधव के मृत्युदंड के खिलाफ भारत की याचिका को मंजूर कर लिया है ।

भारत की विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने इस बावत ट्विटर पर जानकारी साँझा की । स्वराज ने ट्वीट में कहा कि मैंने जाधव की मां से बात की और उन्हें आईसीजे के आर्डर के बारे में बताया ।

विदेश मंत्री ने इस बात का भी खुलासा किया की वरिष्ठ अधिवक्ता हरीश साल्वे कुलभूषण जाधव मामले में भारत को रिप्रेजेंट करेंगे ।

You May Also Like  पहला टेस्ट: भारत की श्रीलंका पर 304 रनों की बड़ी जीत, 3 मैचों की सीरीज में 1-0 से आगे