पाकिस्तान में फेसबुक पर ईश निंदा संबंधी सामग्री पोस्ट करने वाले अल्पसंख्यक शिया मुस्लिम समुदाय के एक व्यक्ति को आतंकवाद रोधी अदालत ने मौत की सजा सुनाई है।

सोशल मीडिया पर ईश निंदा के लिये मौत की सजा दिए जाने का पाकिस्तान में यह पहला मामला है। साइबर अपराध के मामलों में ये अब तक की सबसे कड़ी सजा है।

पंजाब प्रांत के बहवालपुर जिले में आतंक रोधी अदालत के न्यायाधीश शब्बीर अहमद ने 30 वर्षीय तैमूर रजा को कल यह सजा सुनाई। उसे पिछले वर्ष उसके सहकर्मियों की शिकायत पर गिरफ्तार किया गया था।

शब्बीर लाहौर के रहने वाले हैं और उन पर सुन्नियों के धार्मिक रुप से पूजनीय और पैगंबर मोहम्मद की पत्नी के खिलाफ फेसबुक पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने का आरोप है।

You May Also Like  अलगाववादी नेता यासीन मलिक गिरफ्तार, हिजबुल कमांडर के परिवार से की थी मुलाकात