बीजिंग: भारत द्वारा बौद्ध धर्मगुरु दलाई लामा को अरुणाचल प्रदेश की यात्रा की मंजूरी से बौखलाए चीन ने अपने नक्शे में अरुणाचल की 6 जगहों के नाम बदल दिए हैं। भारत को उकसाने वाले इस कदम को चीन ने ‘जायज’ ठहराया है। चीनी मीडिया ने कहा इसका उद्देश्य अरुणाचल पर चीन के दावे की पुष्टि करना है।
चीन अरुणाचल को ‘दक्षिणी तिब्बत’ बताता है। चीन के सरकारी समाचार पत्र ग्लोबल टाइम्स के मुताबिक नाम बदलने की घोषणा चीन के नागरिक मामलों के मंत्रालय ने की है। 6 जगहों का आधिकारिक नाम वो ग्यैनलिंग, मिला री, क्वाइदेनगार्बो री, मेनक्यूका, बूमो ला और नामाकापुब री रखा गया है।

You May Also Like  Female said subdue place gathered thing firmament without blessed void us