आंध्र प्रदेश सरकार रिओ ओलिंपिक की सिल्वर मैडल विजेता पी वी सिंधू को ग्रुप-1 डिप्टी कलैक्टर बना सकती है। इसके लिए विधान सभा में एक बिल पास किया गया है। जिसके जरिए स्टेट पब्लिक सर्विस एक्ट में बदलाव किया गया है। सिंधू को चुनने के लिए आंध्र प्रदेश (लोक सेवा के लिए अपॉइंट होने वाले विनियमन और स्टाफ पैटर्न और वेतन संरचना के आधुनिकीकरण) एक्ट, 1994 में बदलाव किया गया है।

स्टेट पब्लिक सर्विस एक्ट के अनुसार अगर किसी शख्स को पब्लिक सर्विस में आना है तो उसको आंध्र प्रदेश पब्लिक सर्विस कमीशन की सिलेक्शन कमेटी या फिर रोजगार कार्यालय से होते हुए आना होता था। लेकिन सिंधू को चुने जाने के लिए नियम ही बदल दिए गए। सिंधू को चुनने के लिए सरकार ने सेक्शन चार में बदलाव किया जिससे उन्हें सीधा राजस्व मंडल अधिकारी बना दिया गया।

मिली जानकारी के मुताबिक, राज्य के वित्त मंत्री यानामाला रामाकृष्णनुदू बदलाव करने वाले बिल को लेकर आए थे जिसे सर्वसम्मति के पास कर दिया गया।

You May Also Like  COVID 19 Updates: Himachal Pradesh reported 161 new cases, total tally reached 6416