पान सिंह तोमर के अभिनेता सीताराम पांचाल का कैंसर से हुआ निधन। वे 54 वर्ष के थे और उन्‍हें गुर्दे और फेफड़े का कैंसर था। सीताराम पांचाल ने 1994 में बैंडिट क्‍वीन फिल्‍म में पहली बार अभिनय किया था। उन्‍होंने पीपली लाइव, स्‍लम डॉग मिलिनियर, पान सिंह तोमर और जॉली एलएलबी-दो में भी शानदार रोल अदा किया।

अभिनेता ने बुधवार को अपनी शादी की 26वीं सालगिरह मनाई थी.

पांचाल के बेटे रिषभ पांचाल ने अभिनेता के साथ एक तस्वीर फेसबुक पर पोस्ट की थी और अपने माता-पिता को बधाई देते हुए कहा था, ‘मॉम और डैड को 26वीं सालगिरह की मुबारकबाद.’

बॉलीवुड कलाकार इरफ़ान ख़ान का मुंबई में निधन

गत महीने पंचाल ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट डालकर अपने कैंसर के इलाज के लिए वित्तीय मदद मांगी थी. उन्होंने लिखा था, ‘भाइयों, कृपया मेरी मदद करें. मुझे कैंसर है. आपका कलाकार सीताराम पंचाल.’

इसके बाद सिने एंड टीवी आर्टिस्ट एसोसिएशन (सीआईएनटीएए- सिंटा) अभिनेता की मदद के लिए आगे आई थी. संस्था ने तब कहा था, ‘हम ज़रूरत के समय उन्हें हर तरह की मदद का आश्वासन देते हैं और आप सभी से अपना दिल खोलकर मदद करने का आग्रह करते हैं.’

हरियाणा से ताल्लुक रखने वाले सीताराम पांचाल को हरियाणा सरकार की ओर से भी आर्थिक मदद दी गई थी. वह हरियाणा के नरवाना में पले-बढ़े हैं.

You May Also Like  सलमान ने ट्यूबलाइट से जलाया तथाकथित देशभक्तों का बल्ब