नई दिल्ली: छत्तीसगढ़ के सुकमा में नक्सली हमले में 25 जवानों की शहादत और जम्मू कश्मीर के कुपवाड़ा में तीन जवानों के शहीद होने पर एक लड़की ने वीडियो बना कर अपना गुस्सा ज़ाहिर किया है । सोशल मीडिया पर इस काफी देखा ओर शेयर किया जा रहा है । इस लड़की ने वीडियो जारी कर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृहमंत्री राजनाथ सिंह से नक्सलियों और आतंकियों के के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।

वह देश के नागरिकों से अपील कर रही है कि वे किसी धर्मगुरु की बात सुनने के बजाय खुद से पढ़ाई करें और सच्चाई के साथ चलें । सुकमा हमले के बाद से यह वीडियो वाट्सऐप पर काफी तेजी से शेयर किया जा रहा है ।

वीडियो को देखकर लगता है कि लड़की ने खुद मोबाइल से इस वीडियो को रिकॉर्ड किया है। उसने देश की गरीबी, भुखमरी की ओर भी सरकार का ध्यान दिलाने की कोशिश की है । वह देश के लोगों से अपील कर रही है कि वे देशविरोधी गतिविधियों में शामिल लोगों का बिल्कुल भी साथ न दें । वह कह रही है कि किसी इंसान के लिए देश से बढ़कर कुछ नहीं है ।

You May Also Like  Lockdown और Unlock ‘न छाह न मुछ:’ साबित हुए