नई दिल्ली. उत्तर प्रदेश की कमान संभालने के बाद मुख्यमंत्री आदित्यनाथ पहली बार अपने क्षेत्र गोरखपुर पहुंचे. वहीं जनता ने उनका जोरदार स्वागत किया. सीएम का आज गोरखपुर में दूसरा दिन है. उन्होंने यात्रा के पहले दिन महाराणा प्रताप कॉलेज पहुंचे, जहां उनका स्वागत समारोह सम्पन्न हुआ. इसके बाद उन्होने मंदिर जाकर विशेष पूजा-अर्चना की.

रिपोर्ट के मुताबिक इसी बीच मंदिर के बाहर एक शख्स ने आत्मदाह करने की कोशिश की. हालांकि वहां मौजूद लोगों ने उसे आत्मदाह करने से रोका लिया. खबर है कि वह कर्ज से काफी परेशान था. जो उसने इलाज के लिए लिया था. खबर यह भी है कि वह इस कर्ज माफी की मांद कर रहा था. माफी की मांग कर रहा था, जो कि उसने इलाज के लिए लिया है.

 उल्लेखनीय है कि मंदिर के बाहर होम गार्ड कॉन्स्टेबलों द्वारा शांतिपूर्ण विरोध-प्रदर्शन किया गया. इस विरोध प्रदर्शन का प्रमुख कारण कॉन्स्टेबल अपनी नियमति की मांग को लेकर कर रहें थे.

वहीं योगी ने आज (26 मार्च) सुबह गोशाला में गायों के साथ भी समय बिताया. उन्होंने कहा, ‘गाय सुरक्षा हमारे लिए बहुत महत्वपूर्ण है. यूपी सरकार और केंद्र दोनों इसे प्रोत्साहित करने के लिए कई कदम उठाएंगी. ग्रामीण अर्थव्यवस्था गायों के आसपास केंद्रित है.’

खहर है कि सीएम योगी आज कार्यक्रम में सुबह 11 बजे से शुरू होकर शाम तक लगातार चलती रहेंगी. जिसे खत्म करने के बाद गोरखपुर से सखनऊ के लिये रवाना हो जायेंगे.

कार्यक्रमों की लिस्ट इस प्रकार है-

सुबह 11 बजे से दोपहर 1 बजे तक गोरखनाथ मंदिर में योगिराज बाबा गंभीरनाथ की शताब्दी पुण्यतिथि समारोह में शामिल होंगे. दोपहर 01:00 से 2:50 तक- आरक्षित. दोपहर 03:00 आगमन- भाजपा क्षेत्रीय कार्यालय बेनीगंज गोरखपुर (मंडल के सांसद, विधायक, महापौर, जिला पंचायत एवं क्षेत्र समिति, जिलाध्यक्षों एवं जिला प्रभारियों के साथ बैठक. इसके बाद 04:00 बजे भाजपा कार्यालय बेनीगंज के लिए प्रस्थान करेंगे

You May Also Like  25 लाख लूट के मामले में आप नेता नजीब गिरफ्तार, पार्टी ने आरोपी को पदाधिकारी मानने से किया इन्कार

04:30 दोपहर- आगमन- जीडीए सभागार तारामंडल गोरखपुर ( मंडलीय समीक्षा बैठक- समस्त विभागों के मंडल स्तर के अधिकारी, आयुक्त गोरखपुर मंडल, आईजी, डीआइजी, डीएम, एसएसपी, एसपी, गोरखपुर, देवरिया, कुशीनगर, महराजगंज, हिन्दुस्तान उर्वरक और रसायन लि. के अध्यक्ष, सह प्रबंध निदेशक, सदस्य सचिव यूपी प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के साथ, AIIMS गोरखपुर के सम्बन्ध में चिकित्सा शिक्षा विभाग व कार्यदायी संस्था के अधिकारी, पावर कॉरपोरेशन के अधिकारी, एनएचएआई के अधिकारियों के साथ कार्य प्रगति समीक्षा बैठक.

बैठक के बाद 05:30 शाम को जीडीए सभागार से एयरपोर्ट गोरखपुर के लिए प्रस्थान करेंगे. शाम 06:00 एयरपोर्ट से लखनऊ के लिए रवाना होंगे. इसके बाद शाम 06:50 पर लखनऊ अमौसी एयरपोर्ट पर आगमन शाम 07:00स बजे लखनऊ वीवीआईपी गेस्ट हाउस पर पहुंचेगे.