नई दिल्ली. उत्तर प्रदेश का मुख्यमंत्री बनने के बाद योगी आदित्यनाथ पहली बार संसद पहुंचे. इस दौरान उन्होंने कहा कि, ‘दुनिया में जहां कहीं भी चुनाव हुए हैं लोग मोदी जी को सीएम के तौर पर सामने रखते हैं. उन्होने कहा कि, ‘मैं पीएम और अपनी पार्टी का आभारी हूं.’ यूपी में सबका साथ, सबका विकास के एजेंडे पर काम करेगी सरकार. ये सरकार सभी जाति और धर्मों के लोगों के लिए काम करेगी. जब पहली बार यहां पर आया तो गोरखपुर की छवि काफी खराब थी. मैंने सासंद के तौर पर गोरखपुर में काम किया, और अब गोरखपुर की छवि बदली है.

छवि सुधारने के लिए मैंने वहां कारोबारियों, लोगों से बात की. गुंडागर्दी की बातें गोरखपुर के बारे में सुनने को मिलती थी पर वहां एक भी व्यापारी को गुंडा टैक्स नहीं देने दिया. पांच साल में यूपी में 403 दंगे हुए पर हमारे यहां नहीं हुआ. यूपी में भी ऐसा ही होगा और इस पर किसी को संदेह नहीं होना चाहिए.

उन्होंने कहा कि, ‘केंद्र सरकार लोगों के भरोसे पर खरी उतरी है. पिछले 3 वर्षों में केंद्र सरकार ने काफी अच्छा काम किया है. मोदी सरकार ने विकास का ढांचे को आगे बढ़ाया है. वहीं वित्त मंत्री ने देश की अर्थव्यवस्था में जान फूंकी है, दुनियाभर में देश का सम्मान बढ़ा है. मोदी सरकार गरीबों के लिए समर्पित है.

उन्होंने आगे कहा कि, ‘देश के युवाओं के लिए कई प्रकार की योजना केंद्र सरकार लेकर आई. 2014 में सरकार के सामने विपरीत परिस्थितियां थीं. केंद्र का राजकीय घाटा 8.9 फीसदी, राजस्व घाटा 2.8 प्रतिशत, मुद्रास्फीति की दर उन हालातों में मोदी जी ने सत्ता संभाली थी. पिछले तीन साल के दौरान इस सरकार ने देश की विकास दर को 8 से 8.5 ले जाने में सफलता प्राप्त की है. ये दुनिया के लिए कौतुहल का विषय है. विमुद्रीकरण की घटना पर दुनिया देखना चाहती थी इसके परिणाम क्या होंगे, फिर भी विकास दर 7.8 से ऊपर जा रही है. मैं इसके लिए वित्त मंत्री का भी अभिनंदन करता हूं.’

You May Also Like  वायु प्रदूषण से लड़ता है 'विटामिन ई', जानिए कैसे?

पूर्वी भारत हमेशा से ही उपेक्षित था. मैं 1998 से लगातार गोरखपुर से सदन में पहुंचा. उन्होंने कहा कि 2019 से पहले गोरखपुर का फर्टिलाइजर शुरू होगा. इस सदन में हमेशा पूर्वी उत्तर प्रदेश की बात रखी. उन्होंने कहा कि बीमारी के कारण अधिकतर मरने वाले बच्चे अल्पसंख्यक और दलित समुदाय से थे. पीएम मोदी ने गोरखपुर में एम्स दिया. अटल बिहारी वाजपेयी ने फोरलेन और अच्छी सड़कों का मॉडल इस देश को दिया.