Sadprayas

यूपी चुनाव: आखिरी दिन 121 साल की उम्र में पहली बार दिया वोट

उत्तर प्रदेश. उत्तर प्रदेश में चल रहे विधानसभा चुनाव के आखिरी दिन लोगों को आश्चर्य कर देने वाला वाकया सामने आया. बनारस में स्वामी शिवानंद अपने जीवनकाल में 121 साल बाद पहली बार मतदान करने दुर्गाकुंड स्थित मतदान केन्द्र पहुंचे. सुनने में आश्‍चर्य लगता है कि किसी जीवित शख्‍स की आयु 121 वर्ष हो सकती और उससे भी ज्यादा आश्‍चर्य यह सुनकर लगता है कि, इस उम्र में उन्‍होंने पहली बार वोट किया हो.

खबरों के मुताबिक मुताबिक स्‍वामी शिवानंद का जन्‍म आठ अगस्‍त 1896 को अविभाजित बंगाल में श्रीहट जिले के हरिपुर गांव में हुआ था. पिता श्रीनाथ ठाकुर और मां भगवती ने बेहद गरीबी के कारण चार वर्ष की उम्र में नवद्वीप, बंगाल के ओंकारानंद गोस्‍वामी को दान कर दिया. छह वर्ष की उम्र में ही उनके मां-पिता का एक ही दिन में देहांत हो गया. इसके बाद बाद स्‍वामी शिवानंद कभी अपने गांव नहीं गए. वह 1979 से काशी में रह रहे है.

वहीं स्‍वामी शिवानंद का कहना है कि, ‘वह मौजूदा मोदी सरकार के कामकाज से खुश हैं और अपने भक्‍तों के आग्रह पर मतदान करने गए.’ स्‍वामी शिवानंद के पास अपनी उम्र से जुड़े प्रमाणपत्रों में पासपोर्ट, आधार कार्ड और वोटर आई कार्ड है. अपनी लंबी आयु के राज के बारे में स्‍वामी शिवानंद का कहना है कि वह तेल, मसाले खाने से पूरी तरह से परहेज करते हैं. उन्‍होंने अभी तक विवाह भी नहीं किया है.

Exit mobile version