उत्तर प्रदेश सरकार का मदरसों को निर्देश; स्‍वतंत्रता दिवस पर तिरंगा फहराएं, राष्‍ट्रगान गाएं


उत्‍तर प्रदेश में सरकार ने सभी मदरसों को निर्देश दिया है कि स्‍वतंत्रता दिवस के अवसर पर अनिवार्य रूप से राष्‍ट्रीय झंडा रोहण और राष्‍ट्रगान का आयोजन किया जाए। इस सिलसिले में सरकारी संस्‍था उत्‍तर प्रदेश मदरसा शिक्षा परिषद ने मदरसों को इस आशय का पत्र जारी कर दिए है। पत्र में सूचना दिवस समारोह के बारे में विस्‍तारपूर्वक जानकारी दी गई है।

कार्यक्रम के अनुसार प्रात: 8 बजे झंडा रोहण किया जाएगा और उसके बाद राष्‍ट्रीयगान का गायन होगा। इसके बाद देश की स्‍वतंत्रा के लिए अपने प्राणों की आहुति देने वाले स्‍वतंत्रा संग्राम सैनानियों को श्रद्धांजलि अर्पित की जाएगी।

इसके अलावा स्‍वतंत्रता दिवस के अवसर देशभक्ति के गीतों और सांस्‍कृतिक कार्यक्रम और खेलकूद प्रतियोगिताएं आयोजित की जायेंगी। सभी जिला अल्‍पसंख्‍यक कल्‍याण अधिकारियों से कहा गया है कि वे सरकार के इस निर्देश के पालन को सु‍निश्चित बनाए। पत्र में कहा गया है कि मदरसा परिषद ने मदरसा अधिकारियों को स्‍वतंत्रता दिवस से संबंधित कार्यक्रमों की निगरानी के लिए उनके फोटोग्राफ और वीडियोग्राफी भी पेश की जाए।

अल्‍पसंख्‍यक मामलों के राज्‍य मंत्री मोहसिन रजा ने सरकार के इस निर्देश का स्‍वागत किया है और कहा है कि राज्‍य सरकार सबका साथ सबका विकास के इरादे से कार्य कर रही है।

You May Also Like  Bigg Boss 12: अनूप जलोटा और जसलीन के 'रिश्ते' पर सबकी निगाह