Sadprayas

UP निकाय चुनाव: निर्दलीय प्रत्याशी को ”जीरो” वोट, अपना वोट किसी और के खाते में गया, EVM धांधली !

उत्तर प्रदेश में शहरी स्थानीय निकाय चुनावों में भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवारों ने 16 में से 14 महापौर पदों पर जीत हासिल की है। जहां इस जीत से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सहित उनके मंत्री और कार्यकर्ता फूले नहीं समा रहे हैं। वहीं इस जीत पर सवालिया निशान खड़े करता एक दावा सामने आया है।  मामला उठ कर आया है सहारनपुर से, जिसमें ईवीएम पर एक बार फिर सवाल खड़े हुए हैं।

सहारनपुर के नूरबस्ती से निर्दलीय उम्मीदवार शबाना ने आरोप लगाया है कि ईवीएम में गड़बड़ी ही नहीं बल्कि पूरी धांधलेबाजी की गई है। इस निर्दलीय प्रत्याशी के आरोप में दम इसलिये भी नजर आता है क्योंकि प्रत्याशी को अपना ही वोट नहीं मिला है, उन्हें एक भी वोट नही मिला है।

शबाना ने EVM पर उठाए सवाल, उन्होंने कहा मैंने और मेरे परिवार ने तो मुझे वोट दिया था तो फिर मुझे 0 वोट कैसे मिले? शबाना के पति ने पूछा, मैंने जो वोट दिया वो कहां गया? उन्होंने कहा कि हमारे खानदान की तीन सौ वोटें थीं उसके बावजूद हमें जीरो वोट कैसे मिला।

शबाना के पति ने कहा कि उन्हें नौ सो वोट मिलने का अनुमान था लेकिन उन्हें एक भी वोट नहीं मिला, उन्होंने कहा कि उन्हें खुद उनका वोट भी नहीं मिला है, उन्होंने कहा कि ईवीएम में पूरी धांधले बाजी की गई है। जिस कारण उन्हें खुद का वोट भी नहीं मिल पाया है।

गौरतलब है कि ईवीएम पर पहले भी सवाल उठे हैं, मेरठ से बसपा प्रत्याशी सुनीता वर्मा ने भी मतदान के दौरान ईवीएम पर सवाल उठाये थे, इससे पहले यूपी की पूर्व मुख्यमंत्री मायावती ने ईवीएम पर सबसे पहले सवाल उठाये थे। अब निर्दलीय प्रत्याशी को उनका ही वोट नहीं मिलना ईवीएम की भूमिका संदिग्ध बना रहा है। बता दें कि आज यूपी निकाय चुनाव के नतीजे आ रहे हैं।

EVM में धांदली के आरोपों के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपने कार्यकर्ताओं, नेताओं और मतदाताओं को धन्यवाद करना नहीं भूले और अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट से उनका शुक्रिया अदा कर बैठे हैं।

 

Inputs from National Speak

Exit mobile version