उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2017 के अंतिम दो चरण शेष हैं जिसके लिए सभी सियासी दलों ने पूरी ताकत झोंक दी है वहीं इस बीच केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह के सभा स्थल में भीड़ नहीं जुट पाई जिसके कारण समय में बदलाव करना पड़ा.

गृहमंत्री राजनाथ सिंह को आज (बुधवार) सोनभद्र अनपरा के ककरी मैदान में एक जनसभा को संबोधित करना था. जिसके लिए राजनाथ सिंह का तय समय सुबह 11 बजे था लेकिन सभा स्थल पर कुर्सियां खाली ही थी.  उसके बाद राजनाथ सिंह पास में ही अपने बेटे की ससुराल चले गए जहां एक घंटे के बाद उनको बताया कि सभा स्‍थल पर भीड़ जुट गई है.

उसके बाद एक घंटे तक आयोजकों को भीड़ जुटाने में भारी मशक्कत करनी पड़ी. भीड़ जुटने के बाद ही राजनाथ सिंह सभा स्थल पहुंचे और भाषण दिया. हालांकि भाजपा नेताओं को बाद में यह कहना पड़ा कि पुलिस ने सभा के लिए भीड़ को आने नहीं दिया इसलिए लोग समय पर नहीं पहुंच सके.

You May Also Like  यूपी में सत्ता परिवर्तन का असर, 'यादव' से 'सिंह' हो गए कई दरोगा