नई दिल्ली. उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव परिणाम के बाद सीएम पद के लिए योगी आदित्यनाथ के चुने जाने पर नेताओं की अलग-अलग प्रतिक्रियायें आनी शुरू हो गयी है. वहीं केंद्रीय मंत्री उमा भारती ने भी इसे सदी की सबसे अच्छी खबर बताया है. खबरों के मुताबिक उन्होंने कहा की, ‘मोदी जी का प्रधानमंत्री बनना और योगी आदित्यनाथ का सीएम बनना 21वीं सदी की सबसे अच्छी खबर है.’

उन्होने ये भी कहा कि, ‘योगी आदित्यनाथ मेरे छोटे भाई जैसे है. योगी विकास और राष्ट्रावाद को साथ लेकर चलेंगे.’ लेफ्ट दलों पर निशाना साधते हुए उन्होंने यह भी कहा कि वामपंथियों के गाल पर ये बड़े तमाचे जैसा है.

योगी आदित्यनाथ आज दोपहर 2.15 पर मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे. उनके साथ उनके कैबिनेट के 45 मंत्री भी शपथ लेंगे. इस बीच खबर यह भी है कि शपथ ग्रहण समारोह के तुरंत देर योगी सरकार की पहली कैबिनेट बैठक बुलाई गई है. यह बैठक शाम 4.30 बजे होगी. योगी आदित्यनाथ इस बैठक में कुछ अहम फैसले ले सकते हैं. माना जा रहा है इस पहली बैठक में ही यूपी प्रदेश में संचालित हो रहे बूचड़खाने बंद किये जायेंगे. इसके अलावा किसानों के कर्ज माफी की घोषणा भी की जा सकती है.

इस बीच विधानसभा चुनाव में भाजपा की जीत में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले केशव प्रसाद मौर्य ने यूपी के डिप्टी सीएम पद की शपथ ग्रहण से पहले मीडिया से बात की. योगी आदित्यनाथ के सीएम चुने जाने पर उन्होंने कहा कि इससे कोई फर्क नही पड़ता, उन्हें जो भी जिम्मेदारी मिली है वे उसे पूरी तरह से निभीएंगे. साथ ही राज्य में कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए मिलकर काम करेंगे.

You May Also Like  RSS और ABVP देश को तबाह करना चाहते हैं: एआईएसएफ

भाजपा नेता सुधांशु त्रिवेदी ने कहा कि पीएम के विजन और योगी आदित्यनाथ के एक्शन की नए युग की शुरुआत है. उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश में अब नए सवेरे का वक्त है.