बॉलीवुड की ‘देसी गर्ल’ प्रियंका चोपड़ा हिंदी सिनेमा ही नहीं बल्कि हॉलीवुड में भी धमाल मचा रही हैं। हाल ही में उन्होंने विदेशी सिंगर निक जोनस से सगाई की है। लेकिन बात करेंगे कि प्रियंका चोपड़ा तिरंगे को लेकर कैसे ट्रोलर्स का शिकार हुई थीं..
बता दें कि पिछले साल 15 अगस्त 2017 को प्रियंका ने गले में एक तिरंगेनुमा दुपट्टा डाल एक वीडियो शेयर किया था। इसके बाद से प्रियंका को सोशल मीडिया पर खरी-खोटी सुननी पड़ गई।
जैसे ही यूजर्स की नजर में प्रियंका का ये वीडियो आया उन्होंने कमेट्स करने में जरा सी भी देरी ना की। पहले आपको बता दें कि प्रियंका ने इस्टाग्राम पर शेयर किए इस वीडियो के साथ कैप्शन में लिखा था..
प्रियंका ने वीडियो शेयर कर कैप्शन में लिखा था कि ‘ इंडिपेंडेंस डे, # वाइब्स इन# माय हार्ट बिलोंग्स टू इंडिया#हैप्पी इंडिपेंडेंस इंडिया #जय हिंद।’ इस वीडियो में प्रियंका ने टी-शर्ट पहनी हुई है।
इसके बाद से तो यूजर्स ने उन्हें आड़े हाथ लेते हुए लिखा ‘तुमने जो दुपट्टा पहना हुआ है वो तिरंगा नहीं है क्योंकि उसमें अशोका चक्र है ही नहीं’ एक ने लिखा ‘ हे, तिरंगे का कुछ तो सम्मान करो, इस विवादित पोस्ट के लिए एक्शन की जरूरत है।’ वहीं एक ने तो प्रिंयका को खूब कही कि’ प्रियंका पब्लिसिटी के लिए देश का नाम बदनाम कर रही हैं और हां ये तुम्हारा दुपट्टा नहीं है स्टूपिड, कुछ तो सम्मान करो इसका।’

Sabhaar: Amar Ujala