Sadprayas

यूपी चुनाव 2017: त्रिस्तरीय सुरक्षा घेरे में होगी मतगणना

लखनऊ. पांच राज्यों में चल रहे चुनाव के समापन के बाद विधानसभा चुनाव की मतगणना के सुरक्षा का खाका तैयार कर लिया गया है. त्रिस्तरीय सुरक्षा घेरे में मतगणना होगी. इसमें लगे कर्मचारियों और पुलिस को भी चेकिंग से गुजरना पड़ेगा. मतगणना को ध्यान में रखते हुए यूनिवर्सिटी चौराहा से लेकर छात्रसंघ चौराहे तक का आवागमन बंद रहेगा. वहीं गोरखपुर क्लब के सामने से भी वाहनों का आवागमन प्रतिबंधित रहेगा. मतगणना स्थल तक जाने के लिए लोगों को पैदल जाना पड़ेगा. एसएसपी ने कहा कि, ‘सुरक्षा में कोई बदलाव नहीं होगा. इसमें बाधक बनने वाले को जेल भी भेजा जा सकता है.’

मतगणना के लिए पहला सुरक्षा घेरा यूनिवर्सिटी के बाहर मुस्तैद रहेगा. इसमें पुलिस बल के साथ अधिकारी यूनिवर्सिटी चौराहा से लेकर छात्रसंघ चौराहा तक मौजूद रहेंगे. दूसरे घेरे में सुरक्षा कर्मचारियों के साथ-साथ लोकल इंटेलीजेंस यूनिट मौजूद रहेगी. वहीं काउंटींग स्थल पूरी तरह से पैरामिलेट्री फोर्स के हवाले रहेगा.

पहली इंट्री पर सामान्य रूप से होगी. इसके बाद दूसरी इंट्री पर डोर फ्रेम मेटल डिटेक्टर से चेकिंग कराई जाएगी. वहीं तीसरी इंट्री पर हैंड मेटल डिटेक्टर से चेकिंग से कराई जाएगी. मतगणना में लगे कर्मचारियों और एजेंट्स को ही अंदर जाने की इजाजत होगी. वाहनों की पार्किंग की सुविधा यूनिवर्सिटी के साइकिल स्टैंड में की गयी है. साइकिल स्टैड से मतगणना स्थल तक पैदल जाना पड़ेगा.

मतगणना स्थल से सौ मीटर के दायरे में मीडिया का प्रवेश भी प्रतिबंधित रखा गया है. इलेक्ट्रानिक उपकरण लाइटर, बीड़ी, सुर्ती, सिगरेट, मॉचिस, और अन्य ज्वलनशील पदार्थ साथ रखने पर भी प्रतिबंध है. मीडिया कर्मचारियों के लिए अलग से मीडिया सेंटर की व्यावस्था है. मतगणना स्थल तक जाने के लिए हर घंटे मीडिया के अलग-अलग ग्रुपों को जाने कि इजाजत रहेगी. मीडिया कर्मचारियों के साथ जिला के सूचना अधिकारी खुद मौजूद रहेंगे. हर घंटे एनाउंसमेट की सुविधा भी रहेगी. इसके साथ रिपोर्ट को पब्लिक में सार्वजनिक किया जायेगा.

खबर ये भी है कि नवनिर्वाचित विधायक को एसओ अपनी जीप में सुरक्षा व्यवस्था के साथ घर पहुंचाएंगे. वहीं विजयी प्रत्याशी को  जुलूस निकालने की अनुमति नही होगी. मतगणना की लिए सुरक्षा के लिए तैयारियां पूरी कर ली गयी है. जिसमें कोई समझौता मंजूर नही होगा.

Exit mobile version