आज नई दिल्‍ली में शहरी विकास पर एक राष्‍ट्रीय कार्यशाला में स्‍मार्ट सिटी के नए नामों की घोषणा करते हुए शहरी विकास मंत्री एम वेंकैया नायडु ने कहा कि स्‍मार्ट सिटी के लिए 40 शहरों को चिन्हित किया जाना था। इसके लिए 45 शहर दावेदार थे, लेकिन केवल 30 का चयन किया गया। उन्‍होंने कहा कि शहरों के चयन और स्‍मार्ट सिटी योजना की गुणवत्‍ता के साथ कोई समझौता नहीं किया जाएगा। श्री नायडु ने बताया कि इस योजना के तहत 10 और शहरों को चिन्हित किया जाना है जिसके लिए 20 शहर दावेदारी पेश करेंगे।

उन्‍होंने बताया कि आज घोषित 30 शहरों ने स्‍मार्ट सिटी येाजना के तहत कुल 57 हजार तीन सौ 93 करोड़ रूपये के कुल निवेश का प्रस्‍ताव किया है। इसके साथ ही 90 शहरों की स्‍मार्ट सिटी योजना के लिए स्‍वीकृत कुल निवेश एक लाख 91 हजार एक सौ 55 करोड़ रूपये तक पहुंच गया है। श्री नायडु ने कहा कि स्‍मार्ट सिटी विकास के लिए शहरों का चयन निर्धारित समय से पहले ही किया जा रहा है और बाकी अन्‍य शहर बचे हुए स्‍थान के लिए संशोधित स्‍मार्ट सिटी योजना सौपेंगे।

केरल का तिरूवनंतपुरम जिला सूची में सबसे ऊपर है। जानें, किन 30 शहरों को स्मार्ट सिटी की तीसरी लिस्ट में मिली है जगह

1. तिरुवनंतपुरम
2. नया रायपुर
3. राजकोट
4. अमरावती
5. पटना
6. करीमनगर
7. मुजफ्फरपुर
8. पुदुचेरी
9. गांधीनगर
10. श्रीनगर
11. सागर
12. करनाल
13. सतना
14. बेंगलुरु
15. शिमला
16. देहरादून
17. तिरुपपुर
18. पिंपरी चिंचवाड़
19. बिलासपुर
20. पासीघाट
21. जम्मू
22. दाहोद
23. तिरुनेलवेली
24. तूतीकोरिन
25. तिरुचिरापल्ली
26. झांसी
27. एजवाल
28. अलीगढ़
29. इलाहाबाद
30. गंगटोक

You May Also Like  ISRO ने 6 देशों के लिए लॉन्च किया सैटेलाइट

स्मार्ट सिटी परियोजना के तहत केंद्र सरकार 5 सालों में प्रत्येक शहर के विकास के लिए 500 करोड़ रुपये आवंटित करेगी।