Sadprayas

आमिर खान और उनकी पत्नी किरण राव को हुआ स्वाइन फ़्लू

बॉलीवुड के परफेक्शनिस्ट आमिर ख़ान और उनकी डायरेक्टर पत्नी किरण राव स्वाइन फ़्लू से पीड़ित पाए गए हैं। आमिर ख़ान को जल संरक्षण से जुड़े एक कार्यक्रम में हिस्सा लेने के लिए पुणे पहुंचना था। लेकिन इस बीमारी के चलते वह इस कार्यक्रम में हिस्सा नहीं ले सके।

आमिर ख़ान ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए अपनी बीमारी के बारे में बताया है।

आमिर ने कहा, “आज बहुत खुशी का दिन है लेकिन हम बहुत दुखी हैं क्योंकि पूरे साल के बाद ये वक़्त आया कि हम आपके साथ खुशी मनाएं। लेकिन हमें जो बीमारी हुई है वो बहुत जल्दी फैलती है। इसे एच1 एन1 वायरस यानी स्वाइन फ़्लू कहते हैं। इसकी तक़लीफ़ ये होती है कि जहां मैं जाऊंगा मैं और लोगों को दूंगा इसलिए हमें अगले एक हफ़्ते तक घर में बंद रहना है ताकि हम किसी और तक ये बीमारी न पहुंचा दें।”

इस कार्यक्रम में महाराष्ट्र के मु्ख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और शाहरुख ख़ान समेत तमाम हस्तियों ने हिस्सा लिया।

Exit mobile version