Sadprayas

रोहित शेट्टी ने की कोरोना ड्यूटी पुलिस वालों के रहने की व्यवस्था

कोरोना वायरस से लड़ने के लिए कई लोग मदद के लिए आगे आ रहे हैं। लॉकडाउन में लोग सुरक्षित रहे इसके लिए हेल्थ वर्कर्स, पुलिस वाले अपनी जान जोखिम में डालकर दिन-रात काम कर रहे हैं। बॉलीवुड फिल्ममेकर रोहित शेट्टी पुलिसवालों की मदद के लिए आगे आए हैं। उन्होंने आठ होटलों में ऑन ड्यूटी पुलिसवालों के खाने, आराम करने की व्यवस्था कराई है। रोहित शेट्टी के इस कदम के लिए मुंबई पुलिस ने उन्हें शुक्रिया कहा है।

मुंबई पुलिस ने रोहित शेट्टी को शुक्रिया कहते हुए ट्वीट किया. उन्होंने ट्वीट किया- रोहित शेट्टी ने मुंबई में ऑन ड्यूटी कोरोना वॉरियर्स के आराम, नहाने और नाश्ते और डिनर की व्यवस्था की है। हम उन्हे कोरोना वायरस से लड़ने में मदद के लिए शुक्रिया कहना चाहते हैं।

आपको बता दें रोहित शेट्टी लॉकडाउन से प्रभावित दिहाड़ी मजदूरों की मदद के लिए पहले 51 लाख डोनेट कर चुके हैं।

रोहित शेट्टी से पहले सोनू सूद ने डॉक्टर्स, पुलिस, नर्स और हेल्थ वर्कर्स की मदद के लिए अपना होटल दिया है। शाहरुख खान ने भी अपना चार मंजिला ऑफिस कोरोना वायरस के मरीजों के इलाज के लिए दिया है।

Exit mobile version