Sadprayas

सरकार से मिली मंजूरी के बाद RBI बनाएगी 10 रुपये के प्लास्टिक के नोट, जानिए किन शहरों में होगा ट्रायल

नई दिल्ली. सरकार से मिली मंजूरी के बाद अब भारत में भी पहली बार 10 रुपयेे के पेपर नोट की जगह प्लास्टिक के नोट बनाए जाएंगे. खबरों के मुताबिक लोकसभा में केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने एक सवाल के जवाब में बताया कि, ’10 रुपये के नोट का फील्ड ट्रायल किया जाएगा. प्लास्टिक नोटों की छपाई के लिए आरबीआई को मंजूरी दे दी गई है.’ जल्द ही इसे देश के पांच शहरों में इसे ट्रायल के चलाया जायेगा.

उन्होंने बताया कि, ‘कई स्टडीज में साबित हुआ है कि प्लास्टिक के नोट मौजूदा कॉटन सबस्ट्रेट बेस्ड नोटों के मुकाबले ज्यादा चलेंगे.’ खबर यह भी है कि नोटों की आयु बढ़ाने के मकसद से RBI बीते कई सालों से ऐसी करंसी चलाने की कोशिश में जुटा है, जो आसानी से खराब न हो. इसी मान्यता के साथ आरबीआई ने प्लास्टिक नोटों की छपाई का प्रस्ताव दिया. सरकार की तरफ से जिसे हरी झंडी मिल गयी.

खबरों के मुताबिक प्लास्टिक नोटों की शुरुआत 10 रुपये के नोट से की जायेगी. इसके बाद ही अन्य नोटों के बारे में सोचा जायेगा. प्लास्टिक के नोट की खूबी के बारे में अर्जुन राम मेघवाल ने बताया कि, ‘प्लास्टिक नोट की औसत आयु पांच वर्ष है और इसकी नकल करना आसान नहीं है.’ इसके साथ ही उन्होंने कहा कि प्लास्टिक के नोट अन्य पेपर के नोट की तुलना में ज्यादा स्वच्छ और टिकाऊ होते है.

उन्होने खासतौर पर डिजिटल इंडिया और कैशलेस इकॉनमी को बढ़ावा देने की नीति में साइबर सिक्यॉरिटी की अहम जरूरत बताई जा रही है. साथ ही साथ कहा कि, ‘साइबर सिक्यॉरिटी पर इंटर-डिसिप्लिनरी कमिटी स्टैंडिग कमिटी का गठन किया गया है. यह कमिटी देश में साइबर सिक्यॉरिटी को मजबूत करने के उपायों को तलाशेगी.’

Exit mobile version