Sadprayas

राखी सावंत का योगी आदित्यनाथ पर हमला; सिर्फ हिंदुओं की जय-जय नहीं चलेगी

लम्बे समय से चर्चा से दूर बॉलीवुड अभिनेत्री राखी सावंत सोशल मीडिया पर वापिस दिख रही हैं। वायरल वीडियो में राखी उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ पर करारा हमला करती हुई दिखती हैं। राखी सावंत कहती हैं कि योगी जी सिर्फ हिंदुओं की जय-जय नहीं चलेगी, आप होते कौन हैं मुसलमानों से ये कहने वाले कि वो लोग गाय भैंस ना खाए। राखी योगी आदित्यनाथ की काबिलियत पर ही प्रश्न चिन्ह लगाते हुए पूछती हैं कि पता नहीं आपने कितनी गायों को चारा खिलाया कि आप सीएम बन गए, जबकि आपके अंदर ऐसा कोई गुण तो है नहीं कि आप इस कुर्सी पर बैठ पाओ। राखी यहीं नहीं रुकतीं, आगे कहती हैं – पता नहीं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने योगी में क्या देखा कि एक चरवाहे को सीएम बना दिया।

हमेशा विवादों में रहने वाली राखी सावंत ने योगी आदित्य नाथ से कहती दिखती हैं कि अगर आप हिंदू हैं तो सबको हिंदू तो नहीं बना सकते ना। जिस तरह मुसलमान आपके धर्म में हस्तक्षेप नहीं करते उसी तरह आप भी उनके मसलों से दूर रहिए, आप उनको ये मत कहो कि तुम गाय-भैंस मत खाओ। हिंदू लोग मुसलमानों को पत्थर मार-मार कर जान ले ले रहे हैं ये कहां का न्याय है योगी जी।

अपने तल्ख अंदाज़ में एक्ट्रेस आदित्यनाथ से कहती हैं – यहां पर जो मुसलमान हैं वो भारतीय मुसलमान हैं, अगर आप इन्हें भगा दोगे तो पाकिस्तान वाले भी उन्हें नहीं अपनाएंगे क्योंकि वो लोग इन्हें रेफ्यूजी मानते हैं। राखी सावंत ने योगी आदित्य नाथ को राजनीति में टिके रहने की अपनी सलाह देते हुए कहा कि अगर आपको आने वाले 20 सालों तक कुर्सी पर बने रहना है तो मुसलमानों को भी साथ ले कर चलिये, सिर्फ हिंदुओं की जय-जय नहीं चलेगी।

ज्ञात हो की राखी 2014 के लोकसभा चुनावों में राजनितिक पार्टी बना कर चुनाव भी लड़ चुकी हैं। अब ये वीडियो एक दम आना पब्लिसिटी स्टंट भर है या राजनितिक महत्वकांशा ये तो वक़्त ही बताएगा।

 

सद्प्रयास धर्म के नाम पर राजनीती का पुरजोर विरोध करता है व देश के बुद्धिजीवी वर्ग से आग्रह करता है कि वो इस तरह की राजनीती के खिलाफ लामबंद हो जायें। 

Exit mobile version