आज संसद के उच्च सदन यानी राज्यसभा चुनाव के लिए वोटिंग होगी। अप्रैल में राज्यसभा की 59 सीटें खाली हो रही हैं, जिसकी वजह से 10 राज्यों के लिए 59 सीटों पर चुनाव हो रहे हैं, जिसमें एक उपचुनाव की सीट भी शामिल है। इनमें से आज महज 26 सीटों के लिए चुनाव होंगे, जिनमें एक उपचुनाव की सीट भी शामिल है । बाकि बचे 33 उम्मीदवारों को निर्विरोध चुन लिया गया है।
बीजेपी को इस राज्यसभा चुनाव से काफी उम्मीदें हैं, क्योंकि यह राज्यसभा में दर्जन भर सीटें लाकर राज्यसभा में बड़ी पार्टी बनने की फिराक में हैं, हालांकि, राज्यसभा में 245 सीटें बहुमत के लिए चाहिए होती हैं, जिससे बीजेपी अभी भी काफी दूर है।
आज जिन राज्यों में चुनाव होने हैं उनमें उत्तर-प्रदेश, पश्चिम बंगाल, कर्नाटक, झारखंड, केरल, छत्तीसगढ़ और तेलंगाना शामिल है। हालांकि, राज्यसभा चुनाव में सबकी नजरें उत्तर प्रदेश पर टिकी हैं, क्योंकि उत्तर प्रदेश में 10 सीटें हैं और यहां एक सीट पर जबरदस्त लड़ाई देखने को मिल रही है। बहरहाल, राज्यसभा चुनाव की वोटिंग सुबह 9 बजे से शुरू होकर शाम 4 बजे तक चलेगी।
1.उत्तर प्रदेश में 10 सीटों के लिए वोटिंग होगी।
2. पश्चिम बंगाल में राज्यसभा की 5 सीटों के लिए 6 उम्मीदवार मैदान में हैं।
3.छत्तीसगढ़ राज्यसभा चुनाव में सत्ताधारी बीजेपी के पास कांग्रेस को हराने के लिए पर्याप्त वोट है. मगर कांग्रेस को जीत के लिए 7 वोटों की और दरकार होगी. बता दें कि यहां जरूरी वोटों की संख्या 46 है, जबकि बीजेपी के पास 49 और कांग्रेस के पास 39 हैं।
4.तेलंगाना के पास राज्यसभा की 3 सीटें हैं. यहां टीआरएस के पास कम से कम 2 सीटें जीतने के लिए पर्याप्त वोट हैं. हालांकि, ओवैसी की पार्टी के सपोर्ट से यह तीसरी सीट भी जीतने की प्रबल दावेदार दिख रही है. कांग्रेस ने अपने एक उम्मीदवार को उतारा है।
5.केरल में एक सीट के लिए उपचुनाव होगा. एलडीएफ गठबंधन कीज जीत लभगभग तय मानी जा रही है. हालांकि, कांग्रेस गठबंधन ने भी अपने उम्मीदवार को उतारा है।
6.कर्नाटक में राज्यसभा की चार सीटों के लिए 5 उम्मीदवार चुनावी मैदान में उतरे हैं।
