Sadprayas

प्रधानमंत्री मोदी होंगे डोमिनिका के सर्वोच्च राष्ट्रीय सम्मान से सम्मानित

 

डोमिनिका ने प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी को अपने सर्वोच्‍च राष्‍ट्रीय सम्‍मान से अलंकृत करने की घोषणा की है। कोविड महामारी के दौरान डोमिनिका को राहत उपलब्‍ध कराने और दोनों देशों की साझेदारी मजबूत करने में योगदान के लिए प्रधानमंत्री मोदी को डोमिनिका अवॉर्ड ऑफ ऑनर से सम्‍मानित करने का निर्णय लिया गया है।

डोमिनिका की राष्ट्रपति सिलवेनी बर्टन गयाना में इस महीने की 19 से 21 तारीख तक आयोजित होने वाले कैरिबियाई समुदाय और साझा बाज़ार शिखर सम्‍मेलन में यह सम्मान प्रदान करेंगी।

डोमिनिका के प्रधानमंत्री कार्यालय के अनुसार भारत ने कोविड महामारी के दौरान डोमिनिका को एस्‍ट्राज़ेनेका कोविड वैक्‍सीन की 70 हजार डोज़ आपूर्ति की थी।

Exit mobile version