आल इंडिया मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड ने आज कहा कि अयोध्या मुद्दे पर उसके रुख में कोई बदलाव नहीं है क्योंकि ‘‘जब एक बार मस्जिद बनती है तो अनंत काल तक यह मस्जिद रहती है।’’

एआईएमआईएम प्रमुख और हैदराबाद से सांसद असदुद्दीन ओवैसी ने संवाददाताओं को यहां बोर्ड के 26वें पूर्ण अधिवेशन के दूसरे दिन की कार्यवाही की जानकारी दी। ओवैसी बोर्ड के सदस्य भी हैं।

ओवैसी ने कहा, ‘‘बाबरी मस्जिद के बारे में, यह स्पष्ट रूप से कहा गया कि एक बार जब मस्जिद बन जाती है तो अनंतकाल तक यह मस्जिद रहती है। कोई समझौता नहीं होगा। जहां तक बाबरी मस्जिद की बात है, मस्जिद मुद्दे पर समझौता करने वाले लोग अल्ला के सामने जवाबदेह होंगे।’’

इस बीच, इस सप्ताह ‘आर्ट आफ लिविंग’ के संस्थापक श्री श्री रविशंकर से मुलाकात करने वाले बोर्ड के कार्यकारी सदस्य मौलाना सैयद सलमान हुसैन नकवी ने कहा कि वह बाबरी मस्जिद राम जन्मभूमि विवाद के आपसी सहमति के समाधान का समर्थन करते हैं।

You May Also Like  इमरान की 'शपथ': सिद्धू अब मुसीबत में, पाकिस्तान से तस्वीरें आते ही हिन्दुस्तान में मचा बवाल