Sadprayas

चक्रवर्ती के ‘मिस्ट्री स्पिन’ में उलझा न्यूजीलैंड, भारत सेमीफाइनल में भिड़ेगा ऑस्ट्रेलिया से

चक्रवर्ती के ‘मिस्ट्री स्पिन’ में उलझा न्यूजीलैंड, भारत सेमीफाइनल में भिड़ेगा ऑस्ट्रेलिया से

आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी के अंतिम ग्रुप मुकाबले में भारत ने न्यूजीलैंड को 44 रनों से हराकर सेमीफाइनल में जगह पक्की कर ली। अब भारत का सामना 4 मार्च को ऑस्ट्रेलिया से होगा।

दुबई में खेले गए मैच में भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 249/9 रन बनाए। श्रेयस अय्यर (79) और अक्षर पटेल (42) ने महत्वपूर्ण साझेदारी निभाई, जबकि हार्दिक पांड्या ने 45 रन का योगदान दिया। न्यूजीलैंड के मैट हेनरी ने 5 विकेट झटके।

लक्ष्य का पीछा करने उतरी न्यूजीलैंड की टीम वरुण चक्रवर्ती की घातक गेंदबाजी के सामने 205 रन पर सिमट गई। चक्रवर्ती ने 5 विकेट झटके, जबकि कुलदीप यादव, अक्षर पटेल, रवींद्र जडेजा और हार्दिक पांड्या ने भी विकेट हासिल किए। न्यूजीलैंड के लिए कप्तान केन विलियमसन ने 81 रन बनाए, लेकिन उन्हें अन्य बल्लेबाजों का साथ नहीं मिला।

Exit mobile version