Sadprayas

एनडीए के हरिवंश चुने गए राज्य सभा के उपसभापति

राज्यसभा के सभापति पद के लिए हुए चुनाव में एनडीए के हरिवंश ने बाजी मार ली है और वह राज्यसभा के उपसभा पति बन गये हैं. NDA के हरिवंश चुने गए राज्य सभा के उपसभापति. देश की संसद के उच्च सदन यानी राज्यसभा में गुरुवार को उपसभापति पद का चुनाव हुआ.

एनडीए गठबंधन की ओर से जेडीयू सांसद हरिवंश मैदान में थे, वहीं विपक्ष की तरफ से बीके हरिप्रसाद उनके सामने थे.

एनडीए के हरिवंश चुने गए राज्य सभा के उपसभापति

हरिवंश को 125 वोट मिले, जबकि हरिप्रसाद के खाते में 105 वोट आए. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हविरंश को राज्यसभा का उपसभापति चुने जाने पर बधाई दी.

राज्यसभा सांसद पीजे कुरियन के उच्च सदन से रिटायर होने की वजह से यह पद इस साल जून से ही खाली थी. कुरियन केरल से कांग्रेस के टिकट पर राज्यसभा सांसद बने थे.

राज्यसभा में भारतीय जनता पार्टी 73 सांसदों के साथ सबसे बड़ी पार्टी है. वहीं उसके एनडीए गठबंधन में जेडीयू के पास छह, शिव सेना और अकाली दल के पास तीन तीन, नगा पीपुल्स फ्रंट, रिपब्लिकन पार्टी ऑफ़ इंडिया, बोडोलैंड पीपुल्स फ्रंट और सिक्किम डेमोक्रेटिक फ्रंट के पास एक एक सांसद हैं. यानी कुल 89 सांसदों का साथ है एनडीए के पास.

पीएम मोदी ने उपसभापति चुने गये हरिवंश को जीत की बधाई दी.

विपक्ष के नेता गुलाम नबी आजाद ने हरिवंश को जीत की बधाई दी और कहा कि अब वह किसी एक पार्टी के लिए नहीं रहें, बल्कि सदन के उपसभापति हैं. उन्होंने कहा कि हरिवंश जी ने हिंदी के लिए काफी अच्छा काम किया है. उन्होंने हिंदी का काफी प्रचार किया है.

Exit mobile version