वॉट्सऐप अपनी इंस्टेंट पेमेंट सर्विस शुरू करने की तैयारी में है। अपने प्लेटफॉर्म पर यूनीफाइड पेमेंट इंटरफेस (UPI) शुरू करने के सिलसिले में वॉट्सऐप स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI), नेशनल पेमेंट्स कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया (NPCI) जैसे वित्तीय संस्था (financial institution) से विचार-विमर्श कर रहा है।

बता दें कि रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया के पूर्व गवर्नर रघुराम राजन ने UPI सर्विस की शुरुआत 2016 में की थी, जिससे यूज़र्स मोबाइल प्लेटफॉर्म के ज़रिए दो बैकों के बीच इंस्टेंट फंड ट्रांसफर कर सकें।SBI के सीनियर ऑफिशियल ने बताया कि हम अभी ‘प्रूफ ऑफ कॉन्सेप्ट स्टेज’ पर हैं, जिसमें बैक एंड में प्रोसेस इंटिग्रेशन पर काम किया जा रहा है।कंपनी के ऑफिशियल का कहना है कि जैसे मेसेंजर पर मैसेज इंस्टेंट पहुंच जाता है वैसे ही UPI दो अकाउंट होल्डर के बीच इंस्टेट फंड ट्रांसफर करने का काम करेगा।
बता दें कि हाल ही में भारतीय मैसेजिंग ऐप हाइक ने भी इलेक्ट्रॉनिक पेमेंट वॉलेट लॉन्च किया है। यह भारत का पहला मैसेजिंग ऐप पेमेंट वॉलेट है।

हाइक के भारत में 100 मिलियन रजिस्टर्ड यूजर्स हैं। यह दिसंबर 2012 में लॉन्च की गई थी। भारती सॉफ्टबैंक, टेन्सेंट और टाइगर ग्लोबल इसमें 260 मिलियन डॉलर का इन्वेस्टमेंट कर चुके हैं। यह जापान की सॉफ्टबैंक और भारती एंटरप्राइजेज का ज्वाइंट वेंचर है।

You May Also Like  Adultery: पति, पत्नी और 'वो' पर सुप्रीम कोर्ट के फैसले की 5 बड़ी बातें