नई दिल्ली. दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने एक बार फिर नए ट्वीट के जरिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधा है. ट्वीट में उन्होने प्रधानमंत्री को सैनिक विरोधी बताते हुए कहा कि वे खुद सैनिकों को ढंग का खाना तक नहीं देते हैं और हम मृत सैनिक के परिवार को कुछ दे रहे हैं तो क्यों रोक रहे हैं? आपको बता दें कि दिल्ली के नए एलजी अनिल बैजल ने पूर्व सैनिक राम किशन ग्रेवाल के परिवार को 1 करोड़ रुपये मुआवजा देने की अरविंद केजरीवाल सरकार की फाइल लौटाई है जिसके बाद केजरीवाल ने यह ट्वीट किया है.

आपको बता दें कि राम किशन ग्रेवाल पूर्व सैनिक थे, जिन्होंने OROP के लिए जंतर-मंतर पर नवम्बर 2016 में आत्महत्या की थी जिसके बाद राहुल गांधी और सीएम अरविंद केजरीवाल जब उनके परिवार से मिलने गए थे.  सीएम अरविंद केजरीवाल ने ग्रेवाल के परिवार को 1 करोड़ रुपये मुआवज़े की घोषणा की थी. इसी प्रक्रिया को पूरा करने के लिए एलजी बैजल को मुआवजे की फ़ाइल भेजी थी जिसे उन्होंने यह कहकर फाइल लौटा दी कि ग्रेवाल दिल्ली के नागरिक नहीं, हरियाणा के नागरिक हैं. इसलिए मुआवजा नहीं मिल सकता.

इसके बाद सीएम अरविन्द केजरीवाल ने फिर पीएम नरेंद्र मोदी पर हमला करते हुए ट्वीट किया कि नरेंद्र मोदी सैनिक विरोधी हैं. ख़ुद सैनिकों को ढंग का खाना तक नहीं देते, हम मृत सैनिक के परिवार को कुछ दे रहे हैं तो क्यों रोक रहे हैं?.

You May Also Like  BJP vs AAP: कौन बना विधायक? देखें दिल्ली की नई लिस्ट!