भारतीय आर्मी ने शुक्रवार को ओडिशा में स्वदेशी परमाणु मिसाइल पृथ्वी-II का सफलतापूर्वक परीक्षण किया। यह मिसाइल सतह से सतह पर मार देने में सक्षम है। इसकी स्ट्राइक रेंज 350 किलोमीटर है। सैन्य अधिकारियों का कहना है कि युद्ध के दौरान पृथ्वी-II मिसाइल 500 किलोग्राम से लेकर 1000 किलोग्राम तक के हथियार आसानी से ले जा सकती है। इस मिसाइल को 2003 में सशस्त्र बल में शामिल किया गया था। इसकी लंबाई 9 मीटर है।

इस मिसाइल को तैयार करने वाले डीआरडीओ के वैज्ञानिकों का कहना है कि इस मिसाइल के अंदर आधुनिक निष्क्रिय मार्गदर्शन सिस्टम लगाया गया है जो कि बिलकुल सटीक निशाने पर अपने टारगेट पर हमला कर सकती है। इस मिसाइल में दो इंजन हैं। पृथ्वी-II मिसाइल को प्रोडक्शन स्टॉक से रैंडमली सलेक्ट किया गया था।

इससे पहले भारतीय सेना ने 18 अप्रैल, 2016 में ‘पृथ्वी-II’ का सफल परीक्षण किया था। उस समय दो परीक्षण किए जाने थे, जिनमें से एक कामयाब रहा था और लेकिन अन्य किसी तकनीकी खामी के चलते नहीं किया गया था।

इसके बाद सेना ने 19 नवंबर, 2016 में भी पृथ्वी मिसाइल का दोहरा सफल परीक्षण किया था। एक रक्षा वैज्ञानिक ने बताया कि इन मिसाइलों को उत्पादन भंडार से चुनिंदा आधार पर चुना गया था। अनुसंधान एवं विकास संगठन (डीआरडीओ) के वैज्ञानिकों की निगरानी में विशेष रूप से गठित सामरिक बल कमान (एएफसी) ने प्रक्षेपण की संपूर्ण गतिविधियां की गईं।

आपको बता दें कि इस तरह का एक परीक्षण 12 अक्टूबर, 2009 में भी किया गया था, जो कि सफल रहा था।

You May Also Like  ज़ीका वायरस: डब्‍ल्‍यूएचओ के अलर्ट के बाद भारत ने दी नागरिकों को सलाह