Sadprayas

हिजबुल कमांडर Riyaz Naikoo ढेर; कर्नल Ashutosh, मेजर Anuj समेत 8 सैनिकों की मौत का बदला

सुरक्षा बलों ने जम्मू-कश्मीर (Jammu and Kashmir) के पुलवामा (Pulwama) जिले में हिजबुल मुजाहिदीन के मोस्ट वांटेड आतंकवादी कमांडर रियाज नाइकू (Riyaz Naikoo) को मार गिराया है. इसके साथ ही सुरक्षा बलों ने पिछले तीन दिनों में आतंकी मुठभेड़ में शहीद होने वाले कर्नल आशुतोष शर्मा व मेजर अनुज सूद सहित 8 जवानों की शहादत का भी बदला ले लिया.

रियाज़ के अलावा सुरक्षा बलों ने 5 अन्य आतंकियों को भी ढेर कर दिया है. रियाज नाइकू पर 12 लाख रुपये का ईनाम था. आठ साल से सुरक्षा एजेंसियां रियाज नाइकू को तलाश रहीं थीं.

उधर घाटी में लगातार बढ़ रही आतंकी घटनाओं को देखते हुए, फिलहाल मोबाइल इंटरनेट सेवा भी बंद कर दी गई है और पूरी घाटी में सुरक्षा व्यवस्था को भी कड़ा कर दिया है. सुरक्षाकर्मियों की तैनाती को भी बढ़ा दिया गया है.

भारतीय सुरक्षा बलों ने पुलवामा (Pulwama) के बेघपोरा (Beighpora) गांव में कार्डों एंड सर्च ऑपरेशन (CASO) के दौरान एक घर को घेरा. जिसमें सुरक्षा बलों ने हिजबुल मुजाहिदीन (Hizbul Mujahideen) के कमांडर रियाज नाइकू (Riyaz Naikoo) को मार गिराया उसके साथ के दो आतंकवादी भी वहीं मारे गए. वहीं अवंतीपोरा से 12 किलोमीटर दूर शारशाली में चल रही दूसरी मुठभेड़ में भी सुरक्षाबलों ने तीन आतंकवादियों को मार गिराया है.

पुलिस के अनुसार नाइकू की मां का स्वास्थ्य पिछले कई दिनों से खराब चल रहा है. वह अपनी मां से मिलने के लिए ही मंगलवार को अपने गांव पेगीपोरा पहुंचा था. उसके साथ दो से तीन और आतंकी (Terrorist) भी थे. विश्वसनीय सूत्रों ने मंगलवार रात को ही पुलिस को यह जानकारी दे दी. सूचना मिलते ही पुलिस की एसओजी, सेना की 55 आरआर ओर सीआरपीएफ 185 बटालियन के जवानों ने गांव पेगीपोरा की घेराबंदी कर ली थी. सुबह नाइकू को ढूंढने के लिए जब घर-घर की तलाशी लेना शुरू किया गया तो अपने आपको घिरता देख आतंकवादियों ने सुरक्षाबलों पर गोलीबारी शुरू कर दी.

8 जुलाई, 2016 को अनंतनाग में सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़ में हिजबुल कमांडर बुरहान वानी (Burhan Wani) के मारे जाने के बाद रियाज नाइकू ने हिजबुल मुजाहिदीन के कमांडर के रूप में कमान संभाली थी.

Exit mobile version