कुछ दिनों पहले केरल में हिजाब पहनकर डांस करने के कारण सोशल मीडिया पर तीन मेडिकल छात्राओं को काफी ट्रोल किया गया था। लड़कियों के डांस की आलोचना करने वाले लोगों को अब भारतीय छात्र संघ के सदस्यों ने अपने ही स्टाइल में करारा जवाब दिया है।

आलोचकों का विरोध करने के मकसद से केरल में जगह-जगह स्टूडेंट्स द्वारा इस तरह के डांस का आयोजन किया गया। शुक्रवार को तिरुवनंतपुरम में यूनिवर्सिटी और कॉलेज के स्टूडेंट्स ने सड़कों पर डांस किया। सोशल मीडिया पर इस वक्त स्टूडेंट्स के इस डांस का वीडियो काफी वायरल हो रहा है।

इस वीडियो में दिख रहा है कि डांस के दौरान पिछली वीडियो की तरह ही इस वीडियो में भी चार लड़कियां हिजाब पहने हुई हैं और सड़क पर भीड़ के सामने डांस कर रही हैं। वीडियो में हिजाब पहनी हुई लड़कियां आलोचकों से बिना डरे ‘जिमिक्की कैमल’ में शानदार डांस करते दिख रही हैं।

बता दें कि इस मामले में विवाद उस वक्त शुरू हुआ था जब 1 दिसंबर को जिला स्वास्थ्य विभाग कार्यक्रम के तहत एसटीडी के बारे में जागरुकता फैलाने के उद्देश्य से कुछ मुस्लिम लड़कियों ने हिजाब पहनकर डांस किया था। हिजाब पहनी डांस करती हुई लड़कियों का वीडियो वायरल होने के बाद कुछ लोगों ने इसे ‘दुनिया का अंत करारा’ दिया था।

मुस्लिम लड़कियों के डांस की आलोचना करने वाले लोगों के विरोध में तिरुवनंतपुरम में तो स्टूडेंट्स ने कार्यक्रम किया ही, साथ ही साथ मलप्पुरम में भी स्टूडेंट्स ने विरोध प्रदर्शन किया। वहां स्टूडेंट्स ने उसी जगह डांस किया, जहां पहले तीन मुस्लिम लड़कियों ने डांस किया था। वहां लड़कियों के साथ-साथ लड़कों ने भी डांस किया।

You May Also Like  रहस्यमय तरीके से गायब हुए Sonu Sood की मदद पाए मजदूर

हालांकि लड़कियों के डांस का जहां विरोध हुआ था तो वहीं कुछ लोगों ने सोशल मीडिया पर उनका समर्थन भी किया। वहीं केरल महिला आयोग ने भी आलोचकों के खिलाफ कड़े कदम उठाने के लिए पुलिस से अनुरोध किया है।

सौजन्य: जनसत्ता