Sadprayas

आनुवांशिक होती है दिल की बीमारी, जानिए कैसे !

नई दिल्ली. दुनियाभर में हर साल दिल के मरीजों की संख्या बढ़ रही है. ज्यादातर पिता के कारण यह बिमारी बच्चे को अधिक होती है. ऐसी घातक बीमारी से बचने के लिए लोगों को अपने जीवन में कुछ बदलाव करके इससे दूर रहा जा सकता है. दिल की बीमारी एक आनुवांशिक बीमारी है, जो एक स्वस्थ इंसान को भी हो सकती है. दिल स्वस्थ तो पूरा शरीर स्वस्थ और अगर दिल बीमार तो आप बीमार. भारत में पिछले कुछ वर्षों में दिल की बीमारी एक गंभीर स्वास्थ्य समस्या बनकर पनप रही है. न सिर्फ भारत बल्कि पूरी दुनिया में हर साल दिल की बीमारी की वजह से हजारों लोगों की मौत होती है. इसलिए अगर कोई इंसान स्वस्थ है और उसके पारिवारिक इतिहास में किसी को यह बीमारी है तो वह भी इस बीमारी की चपेट में आ सकता है.

आनुवांशिक होती है दिल की बिमारी

दिल की बिमारी आनुवांशिक बिमारी होती है. यह आनुवांशिक बीमारी क्यों है. इसका सही उदाहरण है कि दरअसल पिता से बेटे को मिलने वाले वाई-क्रोमोसोम के जरिये बेटे को दिल की बीमारी हो सकती है. क्योंकि पिता में एक खास तरहा का वाई-क्रोमोसोम पाया जाता है जो दिल की बीमारियों के खतरे को 50 फीसदी तक बढ़ा देता है. दुनिया भर के हर पांच में से एक पुरुष में यह खास क्रोमोसोम पाया जाता है. 40 साल की उम्र में जहां दो में से एक पुरुष को दिल की बीमारी होने की संभावना होती है वहीं महिलाओं में ये तीन में से एक को ही होती है. भारत में दिल के मरीजों की संख्या लगातार बढ़ रही है. भारत में दिल के दौरे का सामना करने वाले लगभग 12 प्रतिशत लोगों की उम्र 40 से भी कम है. यह आंकड़ा पश्चिमी देशों से दोगुना है.

दिल को स्वस्थ रखने के उपाय

  1. दिन में 2 से 4 बार कॉफी का सेवन करने से दिल की बीमारियों के होने का खतरा कम हो जाता है.
  2. दिल को स्वस्थ रखने के लिए जरूरी है वजन को नियंत्रण में रखें. वजन बढ़ने से दूसरी बीमारियों के होने की संभावना भी अधिक रहती है.
  3. दिल को स्वस्थ रखने के लिए कोलेस्ट्रॉल को नियंत्रण में रखना बहुत जरूरी है. ऐसे आहार का सेवन करें जिससे शरीर में कॅालेस्ट्रॉल का स्तर नियंत्रित रहे. नियमित अखरोट का सेवन करने से कोलेस्ट्रॉल सामान्य रहता है.
  4. हाई-ब्लड प्रेशर की समस्या वालों को भी दिल की बीमा‍रियों के होने का खतरा अधिक रहता है. इसे नियंत्रण में रखने के लिए सोडियम का सेवन कम करें.
  5.  हरी और पत्तेदार सब्जियों और ताजे फलों का सेवन नियमित रूप से करें.
  6. दिल का सबसे बड़ा दुश्मन तनाव है, तनाव से बचने के लिए लाइफ स्टाइल में बदलाव करें, रोज 7 से 8 घंटे की नींद लें. नियमित रूप से व्यायाम करें.
Exit mobile version