नई दिल्ली. रोजमर्रा की जिंदगी में व्यस्त होने के कारण लोग अपने स्वास्थ्य की तरफ ध्यान नहीं दे पाते है. इस वजह से आये दिन लोग मोटापे का शिकार होते जा रहे है. मोटापे की इस समस्या से निजात पाने के लिए लोग वर्कआउट का सहारा लेते है. तरह-तरह के डायट चार्ट का प्रयोग करते है, लेकिन फिर भी लोगों को इस समस्या से निजात नहीं मिलता है. ऐसे में लोग ग्रीन कॉफी का प्रयोग करके इस समस्या से निजात पा सकते है. इस समस्या से निजात दिलाने के लिए ग्रीन कॉफी कारगर साबित हो रहा है. ग्रीन टी के बारे में तो सब जानते हैं कि ग्रीन कॉफी एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर होती है. दो महिने तक लगातार इसका प्रयोग करके लगभग 2 किलो तक वजन घटाया जा सकता है.

ग्रीन कॉफी से होने वाले लाभ

ग्रीन टी के सेवन से कैंसर जैसी गंभीर बीमारी की सम्भावना कम हो जाती है. इसके प्रयोग से आप तरोताजा और हेल्दी रह सकते हैं. रोजाना सुबह-सुबह खाली पेट यानी नाश्ते से पहले ग्रीन कॉफी का नियमित रूप से सेवन किया जाए तो आप आसानी से अपना वजन कम कर सकते हैं. ग्रीन कॉफी में मौजूद क्‍लोरोजेनिक एसिड मेटाबॉलिज्‍म को बेहतर बनाता है. इससे वजन कम करने में मदद मिलती है. इसलिए, ग्रीन कॉफी के बीजों के सत्‍त वजन कम करने के नये और कारगर हथियार के रूप में सामने आ रहे हैं.

इसके अलावा कोलोरोजेनिक एसिड आपके मूड को भी अच्‍छा बनाने में मदद करता है.  2012 में हुए इस शोध के मुताबिक कैफीनयुक्‍त और कैफीन रहित दोनों ही कॉफी, जिनमें कोलोरोजेनिक एसिड होता है मूड को सकारात्‍मक बनाने में मदद करती है. अधिक उम्र के लोगों के लिए यह खासतौर पर बहुत मददगार होती है. हालांकि कैफीनरहित कॉफी जिसमें कोलोरोजेनिक एसिड की सामान्‍य मात्रा हो, वह मनोदशा पर कोई अधिक प्रभाव नहीं डालता.

You May Also Like  सरकार की कल्याणकारी योजनाओं के लिए आधार कार्ड अनिवार्य नहीं -सुप्रीम कोर्ट

शोध के मुताबिक ग्रीन कॉफी में मौजूद क्लोरोजेनिक एसिड आपकी आहार नली में शुगर की मात्रा को कम कर देता है. इसके साथ ही ग्रीन कॉफी से आपके फैट के खत्म होने के प्रक्रिया एकदम तेज हो जाती है. लेकिन ग्रीन कॉफी इसलिए भी अधिक फायदेमंद है क्योंकि ग्रीन कॉफी के कच्चे और बिना भुने स्वरूप में जो तत्व मौजूद होते हैं उनसे पाचन क्षमता ठीक रहती है और ठीक इसके विपरीत इन्हीं तत्वों से वजन नियंत्रण में भी मदद मिलती है.