नई दिल्ली. दिल्ली के सरकारी अस्पतालों के रेजिडेंट डॉक्टर आज छुट्टी पर रहेंगे. यह फैसला महाराष्ट्र में विरोध पर सामूहिक छुट्टी पर गए डॉक्टरों के समर्थन में लिया गया है. जिससे दिल्ली में 40 अस्पतालों के 40 हज़ार रेजीडेंट डॉक्टर्स छुट्टी पर रहेंगे. इस दौरान अस्पतालों में आपातकालीन सेवाएं तो मिलेंगी लेकिन ओपीडी सेवाएं पूरी तरह से ठप रहने की संभावना है. यह फैसला द फेडरेशन ऑफ रेजिडेंट डॉक्टर एसोसिएशन यानी FORDA ने डॉक्टरों पर हमले की बढ़ती घटनाओं और महाराष्ट्र में निष्कासित डॉक्टरों के प्रति एकजुटता दिखाने के लिए किया है.

द फेडरेशन ऑफ रेजिडेंट डॉक्टर एसोसिएशन के अध्यक्ष पंकज सोलंकी ने कहा कि, ‘डॉक्टरों पर हमले की बढती घटनाओं और महाराष्ट्र में अपने सहयोगियों के प्रति एकजुटता प्रदर्शित करने के लिए यह फैसला किया गया. हम डॉक्टरों के खिलाफ महाराष्ट्र सरकार के उठाए गए कदम की आलोचना करते हैं.’

मीडिया रिर्पोटस्ट के मुताबिक मुंबई में डॉक्टरों की पर हुए हमले से नाराज डॉक्टर हड़ताल खत्म करने का नाम नहीं ले रहे है. आज चौथे दिन भी महाराष्ट्र में डॉक्टरों की हड़ताल जारी है. इस बीच मुंबई के सायन अस्पताल में एक महिला डॉक्टर पर मरीज के परिजनों के हाथापाई और बदसुलूकी करने की भी घटना सामने आई है.  खबर है कि हैनिमोनिया से ग्रसित 3 महीने की बच्ची का इलाज कर रही महिला डॉक्टर मानसी पाटिल पर मरीज़ के 5 सदस्यों ने धका-मुक्की और गाली गलौज की जिसके बाद वहां मौजूद डॉक्टर्स ने घटना के विरोध में सिक्यॉरिटी को इसकी जानकारी दी और उसके बाद मरीज के परिजनों वहां से हटाया गया.

You May Also Like  Artificial Intellegence: व्यक्तिगत विकास और मानसिक स्वास्थ्य में एक नई क्रांति

जिसके बाद बीती रात सायन हॉस्पीटल के रेजिडेंट डॉक्टर्स ने अस्पताल में काम बंद कर प्रदर्शन किया, लेकिन डॉक्टर्स की ज़िद्द को देखते हुए हॉस्पीटल के डीन ने छुट्टी पर गए रेजिडेंट डॉक्टर्स को निष्काषित कर दिया और नोटिस के ज़रिए उन्हें जानकारी दी.

नोटिस में साफ तौर पर जिक्र किया गया है कि गलत तरीके से आपलोग छुट्टी पर गए उसके बाद आपको 21 मार्च को ड्यूटी ज्वॉइन करने के आदेश दिए गए जिसका आप लोगों ने पालन नहीं किया इसलिए इस आदेश द्वारा आपको पद से निष्काषित किया जाता है साथ ही आपके मास्टर्स डिग्री का रजिस्ट्रेशन रद्द करने की कार्रवाई भी कॉलेज प्रशासन ने शुरू कर दी है.