Sadprayas

NH-28 पर निर्माणाधीन फ्लाईओवर गिरा ,चार मजदूर गंभीर, दो अन्‍य के फंसे होने की आशंका

फ्लाईओवर के किनारे लोहे का क्लैंप लगाकर शटरिंग पर कंक्रीट की ढलाई का काम चल रहा था। इसी दौरान फ्लाईओवर का एक हिस्सा गिर गया। इस पुल का निर्माण एनएचएआई करा रही है।
बस्ती में शनिवार सुबह निर्माणाधीन फ्लाईओवर के गिरने से हड़कंप मच गया। फ्लाईओवर के मलबे में दबने से 4 मजदूर बुरी तरह से घायल हो गए हैं, जबकि दो अन्‍य लोगों के मलबे में दबे होने की आशंका है। फ्लाईओवर का 60 फीसदी कार्य पूरा हो चुका था। मौके पर राहत और बचाव कार्य जारी हैं। घायल मजदूरों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मौके पर पहुंचे जिला प्रशासन के अधिकारी राहत और बचाव कार्य में जुट गए हैं। घटना राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 28 पर स्थित फुटहिया चौराहे की है। 15 करोड़ की लगत से इस फ्लाईओवर का निर्माण कराया जा रहा था।

 वाराणसी पुल हादसे में बड़ी कार्रवाई, सात इंजीनियर और एक ठेकेदार गिरफ्तार

बताया जा रहा है कि फ्लाईओवर के किनारे लोहे का क्लैंप लगाकर शटरिंग पर कंक्रीट की ढलाई का काम चल रहा था। इसी दौरान फ्लाईओवर का एक हिस्सा गिर गया। इस मामले में सीएम योगी आदित्यनाथ ने जांच के आदेश दिए हैं। सीएम ने स्थानीय प्रशासन को तत्काल राहत कार्य शुरू करने और यातायात बहाल कराने के निर्देश दिए हैं।प्राप्त जानकारी के अनुसार इस पुल का निर्माण एनएचएआई करा रही है।

Exit mobile version