Sadprayas

मरीना बीच पर समाधि के लिए खुदाई शुरू, शाम चार बजे निकलेगी करुणानिधि की अंतिम यात्रा

राजनीति में 61 साल तक सक्रिय रहने वाले करुणानिधि 13 बार राज्य के एमएलए रहे हैं और एक बार तमिलाडु के एमएलसी भी रहे. करुणानिधि सबसे पहले साल 1957 में विधानसभा चुनाव में चुने गए थे जिस समय जवाहरलाल लाल नेहरू भारत के प्रधानमंत्री थे.

चेन्नई: दक्षिण भारत के दिग्गज नेता एम करुणानिधि का लंबी बीमारी के बाद 94 साल की उम्र में मंगलवार को निधन हो गया. करुणानिधि का आज राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया जाएगा. पांच बार तमिलनाडु के मुख्यमंत्री रहे करुणानिधि को 28 जुलाई से कावेरी अस्पताल में भर्ती कराया गया था. अस्पताल ने बयान जारी कर बताया कि उन्होंने शाम 6 बजकर 10 मिनट पर आखिरी सांस ली. वे यूरिनिरी इंफेक्शन और लो ब्लड प्रेशर से पीड़ित थे. राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समेत देश के तमाम नेताओं ने श्रद्धांजलि दी. पीएम ने लिखा कि वे देश के वरिष्ठतम नेताओं में से एक थे.

1924 में जन्मे करुणानिधि का राजनैतिक सफर काफी उतार चढ़ाव से भरा रहा. जानिए उनकी जिंदगी से जुड़े कुछ खास आंकड़े

Exit mobile version