Sadprayas

एमर्सन होंगे जिम्बाब्वे के नए राष्ट्रपति, शुक्रवार को होगा शपथ ग्रहण

जिम्‍बाब्वे की संसद के अध्‍यक्ष ने आज कहा कि रॉबर्ट मुगाबे के लगभग चार दशकों तक सत्‍ता में रहने और इस्‍तीफा देने के बाद पूर्व उप राष्‍ट्रपति एम्मर्सन मन्नगागावा को शुक्रवार को राष्‍ट्रपति पद की शपथ दिलाई जाएगी।

इससे पहले दक्षिण अफ्रीका पलायन कर गए मन्नगागावा वापस स्‍वदेश पहुंच गये। इस महीने मुगाबे द्वारा पद से हटाने के बाद वे जिम्‍बाबवे छोड़कर भाग गये थे। इसके बाद सेना हरकत में आ गई थी और वहां कई असाधारण घटनाएं हुईं।

अपनी वापसी के बाद जिम्‍बाब्वे के आगामी राष्‍ट्रपति ने हरारे में सत्‍तारूढ पार्टी ज़ानू – पीएफ के मुख्‍यालय के बाहर एकत्रित लोगों से कहा कि वे अब पूर्ण लोकतंत्र की स्‍थापना के साक्षी हैं।

Exit mobile version