नई दिल्ली. राजधानी में बदलते मौसम ने लोगों को हल्की जैकेट की जगह टी-शर्ट पहनने पर मजबूर कर दिया. मौसम विभाग की रिपोर्ट के अनुसार पिछले 10 दिनों में अधिकतम तापमान में 13 डिग्री की बढ़ोतरी दर्ज की गई. इन दिनों मौसम के रुख बदलने के कारण लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है. गुरुवार को तापमान 37.4 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया. जो सामान्य से सात डिग्री अधिक बताया जा रहा है. वहीं तापमानों में अचानक बदलाव हो रहें है.

इसके साथ ही मौसम विभाग के अधिकारियों ने कहा, गर्मियों में हवा के बदलते रूख के कारण आने वाले दिनों में तापमान चढ़ने की संभावना है. मौसम विभाग का अनुमान है कि अगले सप्ताह तक दिल्ली का तापमान लगभग 40 डिग्री तक पहुंच सकता है.

विसेन ने कहा, ‘इस प्रचंड गर्मी का प्रमुख कारण हवा के ऊपरी क्षेत्र में उच्च दबाव के कारण बढ़ी है जिसे राजस्थान और मध्य भारत के कुछ हिस्सों में रिज कहा जाता है. इसी कारण हवाओं की गति धीमी हुई है जिससे उत्तर भारत में तापमान सामान्य से काफी अधिक है.’

आईएमडी के मौसमी पूर्वानुमान के मुताबिक मार्च और अप्रैल के लिए यह गर्मी उत्तरी भारत में तापमान सामान्य से एक डिग्री ऊपर हो सकता है. ऐसा पूर्वानुमान आईएमडी के कंप्यूटर मॉडल के आधार पर बताया जा रहा है.

You May Also Like  आजमगढ़ में उलटी पड़ रहीं सपा-बसपा की तदवीरें