दिल्ली की लाइफ लाइन मानी जाने वाली मेट्रो एक चील के बिजली के तारों से उलझ जाने की वजह से घंटो ठप रही। मेट्रो की ब्लू लाइन पर चील के तारों से टकरा जाने की वजह से शॉर्ट सर्किट हुआ और लोगों को लगभग 3 घंटों तक मेट्रो में ही फंसा रहना पड़ा।

ये हादसा दिल्ली मेट्रो के ब्लू लाइन पर अक्षरधाम और यमुना बैंक मेट्रो स्टेशनों के बीच शाम 4.55 बजे हुआ, जिसमें चील बिजली की लाइन से टकरा गई। चील के टकराने के साथ ही शॉर्ट सर्किट की वजह से पूरा मेट्रो तंत्र ही ठप पड़ गया।

ये हालत रात 7.43 बजे तक बनी रही। उसके बाद ही हालात पर काबू पाया जा सका।

जहां एक और मेट्रो ने राजधानी में ट्रांसपोर्ट को अत्यधिक सुविधाजनक बना दिया है। वहीं दूसरी और इस तरह से मेट्रो का रुक जाना भी लोगों की परेशानी का सबक बन जाता है। तकनीकी खराबी के कारण मेट्रो का कुछ देर के लिए बंद पड़ जाना एक आम बात है लेकिन इस तरह की अपने आप में ये पहली घटना है।

You May Also Like  जाट आंदोलन से दिल्ली प्रभावित, धारा 144 लागू मेट्रो पर पड़ेगा असर