आल इंडिया ट्रेड यूनियन कांग्रेस (एटक) के सामान्य परिषद की रांची में चल रही तीन दिवसीय बैठक के दूसरे दिन आज एक बड़ा फैसला हुआ है। महामंत्री व पूर्व सांसद गुरुदास दासगुप्ता ने स्वस्थ्य कारणों से महासचिव के पद पर बने रहने में असमर्थता जतायी है। इसके बाद उनकी जगह एटक की सचिव अमरजीत कौर को महासचिव सर्वसम्मत से चुन लिया गया है। दासगुप्ता वरीय उपाध्यक्ष के पद का दायित्व संभालेंगे।
कौर पहली महिला हैं जो किसी केंद्रीय मजदूर संगठन में महासचिव जैसे महत्वपूर्ण पद पर चुनी गयी हैं। अमरजीत कौर इससे पहले एआईएसएफ (AISF) की महासचिव भी रह चुकी हैं। इन्होने दिल्ली के रामजस कॉलेज से एमएससी की पढाई और लॉ फैकल्टी से एलएलबी किया है।
देश की सबसे पुरानी ट्रेड यूनियन अखिल भारतीय मजदूर संघ कांग्रेस (एटक) की सदस्यों की संख्या लगभग 3.6 मिलियन है। यूनियन की स्थापना 1920 में लाला लाजपत राय ने की थी और वो ही इसके पहले प्रेजिडेंट चुने गए थे।