Sadprayas

केंद्रीय मंत्री ने पेट्रोल बचाने के लिए खरीदा ई-रिक्शा, इसी से जाएंगे संसद

नई दिल्ली. अपने विवादित बयानों के लिए मशहूर केन्द्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने एक बार फिर ऐसा अपने कारनामों से लोगों की नजरों में आ गये. उन्होंने इस बार एक नई मुहिम छेड़ी है. ये मुहिम है पेट्रोल और डीजल बचाने की. पेट्रोल और डीजल बचाने के लिए उन्होंने ऐलान किया है कि वो अपने मुहिम के तहत सप्ताह में एक दिन अपनी गाड़ी का इस्तेमाल नहीं करेंगे.

रिपोर्ट के मुताबिक इसके लिए उन्होंने एक ई-रिक्शा भी खरीदा है. इसी ई-रिक्शे से वो संसद भी जायेंगे. वहीं एक नया ई-रिक्शा आज दिल्ली में उनके आवास पर पहुंच गया है. खुद गिरिराज सिंह ने इसे चला कर जता दिया कि आने वाले दिनों में वो क्या करने वाले हैं?

खबर है कि नयी मुहिम की शुरूआत कर दि है. इसका संके यही है कि सप्ताह में एक दिन वो इसी ई-रिक्शा से संसद और कृषि भवन में अपने कार्यालय तक जाएंगे. वहीं लोगों को इसका घड़ी का इंतजार है. रिपोर्ट के अनुसार मंत्री को अपने नये रिक्शे का रजिस्ट्रेशन नंबर का इंतजार है. वैसे तो साईकिल से आने वाले सांसदों के बारे में बहुत सुना होगा, लेकिन ई-रिक्शे से आने वाले ये पहले मंत्री होंगे.

 गौरतलब है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को मन की बात में एक दिन के लिए पेट्रोल और डीजल का इस्तेमाल न करने की अपील की थी. गिरिराज सिंह ने यह फैसला किया है. वहीं मंत्री के इस फैसले को पीएम मोदी की अपील के साथ जोड़कर देखा जा रहा है.

Exit mobile version