Sadprayas

जेटली मानहानि केस: केजरीवाल के खिलाफ चलेगा मुकदमा

नई दिल्ली. दिल्ली नगर निगम चुनाव से पहले आम आदमी पार्टी के संयोजक और दिल्ली सीएम अरविंद केजरीवाल की कम होने का नाम नहीं ले रही हैं. दिल्ली हाईकोर्ट ने अरुण जेटली की मानहानि के मामले में पांच आप नेताओं के गुनाह नहीं कबूलने पर उनके विरुद्ध भी आरोप तय किये हैं.

गौरतलब है कि इससे पहले 1 मार्च को दिल्‍ली हाईकोर्ट ने वित्तमंत्री अरुण जेटली के बैंक खातों, टैक्स रिटर्न और अन्य वित्तीय रिकॉर्डों से जुड़ी जानकारी उपलब्ध कराने के लिए मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की याचिका खारिज कर दी थी. हाईकोर्ट ने कहा था कि जेटली के परिवार के सदस्यों के बैंक खातों के लेन-देन और उनकी और परिजन की 10 प्रतिशत की हिस्सेदारी वाली कंपनियों की जानकारी मांगने वाली केजरीवाल की याचिका ‘बेवजह की पूछताछ’ है और इसमें कोई दम नहीं है.

बता दें कि सीएम केजरीवाल समेत आम आदमी पार्टी के कई नेताओं ने अरुण जेटली पर आरोप लगाया था कि दिल्ली ड्रिस्ट्रिक्ट क्रिकेट एसोसिएशन का अध्यक्ष रहते हुए उन्होंने 2013 तक वित्तीय धोखाधड़ी की. वहीं वित्त मंत्री ने अपने ऊपर लगे इन आरोपों को सरासर झूठ बताया और केजरीवाल पर मानहानि का आरोप लगाते हुए 10 करोड़ के हर्जाने की मांगा की. उन्होंने इस केस में 2015 में मामला दायर करके केजरीवाल, राघव चड्ढा, कुमार विश्वास, आशुतोष, संजय सिंह और दीपक वाजपेयी पर मानहानि का केस दर्ज कराया है. वहीं अब इस मुकदमे की सुनवाई 20 मई को होगी.

वहीं बीजेपी के वरिष्ठ नेता और वित्त मंत्री अरुण जेटली ने विपक्ष पर आरोप लगाया है कि आप नेताओं ने कथित रुप से सार्वजनिक मंचों के जरिये उनके परिवार के सदस्यों पर हमला किया था, इसमें सोशल मीडिया भी शामिल था. उन्होने कहा कि केजरीवाल के इन आरोपों से उनके सम्मान को चोट पहुंची है और समाज में उनकी प्रतिष्ठा धूमिल हुई है.

Exit mobile version