Sadprayas

गुजरात में भाजपा की नयी सरकार 26 दिसंबर को पद और गोपनीयता की शपथ लेगी

गुजरात की नई सरकार को 26 दिसंबर को राजधानी गांधी नगर के सचिवालय मैदान में शपथ दिलाई जायेगी। प्रदेश भाजपा अध्‍यक्ष जीतू वाघानी और वरिष्‍ठ भाजपा नेताओं ने आज सरकार के गठन का पत्र राज्‍यपाल ओ पी कोहली को सौंपा। इसके बाद राज्‍यपाल ने सरकार बनाने के लिए भाजपा को आमंत्रित किया।

वाघानी ने मीडिया को बताया कि पार्टी अध्‍यक्ष अमित शाह और पार्टी के अन्‍य वरिष्‍ठ नेता शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होंगे। उन्‍होंने बताया कि भाजपा शासित सभी राज्‍यों के मुख्‍यमंत्रियों को भी आमंत्रित किया गया है। प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी के भी शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने आशा है।

इस बीच, कांग्रेस अध्‍यक्ष राहुल गांधी आज गुजरात की यात्रा पर पहुंचे। उन्‍होंने सौराष्‍ट्र में सोमनाथ मंदिर में पूजा-अर्चना की। बाद में श्री राहुल गांधी ने अहमदाबाद में सौराष्‍ट्र, मध्‍य गुजरात, दक्षिण गुजरात और उत्‍तर गुजरात से अपनी पार्टी के नवनिर्वाचित विधायकों के साथ अलग-अलग बैठकें कीं।

कांग्रेस अध्‍यक्ष ने विधायकों से पार्टी को मजबूत करने की अपील करते हुए उनके साथ 2019 के लोकसभा चुनाव के लिए पार्टी की रणनीति पर चर्चा की।

Exit mobile version