Sadprayas

‘एबीवीपी कौन होता है किसी का राष्ट्रवाद तय करने वाला?’

पटना. बिहार के उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने एक इस बार छात्र संगठन एबीवीपी पर करारा हमला किया है. दिल्ली विश्वविद्यालय के रामजस कॉलेज पर चल रहे विवाद को लेकर उन्होने कह कि एबीवीपी कौन होता है राष्ट्रवादी और राष्ट्रविरोधी का फैसला करने वाला?

तेजस्वी ने यह भी कहा कि उन्हें यह अधिकार किसने दिया? दरअसल, रामजस कॉलेज विवाद के बाद कारगिल शहीद की बेटी गुरमेहर कौर ने कहा था कि मैं एबीवीपी से नहीं डरती हूं. उसके बाद गुरमेहर सोशल मीडिया पर देशद्रोही के नाम से ट्रोल की जा रही थी. साथ ही कई बड़े राजनेता भी इस विवाद में कूद आए थे.

हालांकि उन्होने गुलमेहर को लेकर चल रहे विवाद से अपने आप को अलग कर लिया. हालांकि इससे पहले तेजस्वी ने किरण रिजिजू के बयान का भी विरोध किया था. रिजिजू ने कहा था कि इस लड़की को कोई बहका रहा है.

Exit mobile version