Sadprayas

राजनीती के धुरंदर अटल फिल्मों के थे शौक़ीन; हेमा मालिनी की सीता और गीता देखी थी 25 बार

भारतीय जनता पार्टी के संस्थापक अध्यक्ष और पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी का गुरुवार को दिल्ली में निधन हो गया। उन्होंने 93 साल की उम्र में आल इंडिया मेडिकल साइंस (एम्स) में शाम 5.05 मिनट पर अंतिम सांस ली। वाजपेयी की जितनी गहरी पकड़ राजनीती में थी उतनी ही रूचि वो फिल्मों में भी रखते थे। नए विचारों से ओत प्रोत अटल को पुरानी फिल्में आकर्षित करती थी ।

बेहद पसंद थीं तीन फिल्में: 
अटल बिहारी वाजपेयी की फेवरेट हिंदी फिल्मों में दिलीप कुमार और वैजयंतीमाला की 1955 में आई देवदास, 1963 में आई अशोक कुमार, नूतन और धर्मेन्द्र की बंदिनी के अलावा 1966 में आई राजकपूर और वहीदा रहमान की तीसरी कसम शामिल थी। वह हॉलीवुड फिल्में भी देखा करते थे और इनमें उन्हें ब्रिज ओवर रिवर कवाई, बोर्न फ्री और गांधी बेहद पसंद थीं।
जब अटल बिहारी वाजपेयी ने की राजनीति से संन्यास की घोषणा; पढ़िए उनका आखिरी भाषण

फेवरेट एक्टर्स:अटल को दिलीप कुमार, संजीव कुमार बेहद पसंद थे। वहीं, एक्ट्रेसेस में वह नूतन, राखी गुलजार और हेमा मालिनी के फैन थे। हेमा की सीता और गीता उन्होंने 25 बार देखी थी।

अटल अब इस दुनिया में नहीं हैं, बस उनकी कही हुई बातें हैं; जानिए क्या कहा था उन्होंने

लता-मुकेश और रफी के थे मुरीद: अटल को एस.डी बर्मन का गाया हुआ ओरे मांझी गाना बेहद पसंद था लेकिन उन्हें लता मंगेशकर, मुकेश और मोहम्मद रफ़ी के गाने सुनना बेहद पसंद था। मुकेश और लता की आवाज़ में गाया हुआ फेमस गाना कभी कभी मेरे दिल में उनके पसंदीदा गानों में शुमार था।

Exit mobile version