सहारनपुर में जेल के अंदर भीम आर्मी के संस्थापक चंद्रशेखर आजाद रावण पर हुए हमले में जांच शुरु होगी। बता दें कि भीम आर्मी ने दावा किया था कि चंद्रशेखर पर जेल के अंदर जानलेवा हुआ।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, भीम आर्मी के शहर अध्यक्ष प्रवीण गौतम ने संवाददाताओं को बताया कि पिछले महीने चंद्रशेखर पर हमला किया गया था और भीम सेना के पदाधिकारियों ने जिला मजिस्ट्रेट के कार्यालय में घेराव किया था। उन्होने हमले में निष्पक्ष जांच के लिए प्रशासन से कहा था।

उन्होने कहा, शहर के मजिस्ट्रेट ने हमें आश्वासन दिया है कि चंद्रशेखर की सुरक्षा कड़ी कर दी गई है और हमले के मामले में जांच शुरु हो गई है।

भीम आर्मी के पदाधिकारियों ने जिला मजिस्ट्रेट के कार्यालय का घेराव करते हुए आरोप लगाया था कि संगठन के संस्थापक चंद्रशेखर के साथ जेल के साथ मारपीट की गई।

ज्ञात हो कि पेशे से वकील चंद्रशेकर को उत्तर प्रदेश की एसटीएफ ने 8 जून को हिमाचल प्रदेश के डलहौजी से सहारनपुर में हिंसा में कथित भूमिका के संबंध में गिरफ्तार गिया था। उन्होने दिल्ली के जंतर-मंतर पर सहारनपुर में दलितों पर हुई हिंसा को लेकर बड़ा प्रदर्शन किया था।

You May Also Like  'Jai Bhim' in air, more than 50,000 gather for Delhi march