Sadprayas

RSS और ABVP देश को तबाह करना चाहते हैं: एआईएसएफ

आज ऑल इंडिया स्टूडेंट्स फेडरेशन (एआईएसएफ) के बैनर तले जाकिर हुसैन कॉलेज से छात्रों ने शुक्रवार को एक जुलूस निकाला. जुलूस में छात्रों की अधिक संख्या को देखते हुए भारी पुलिस बल तैनात किया गया था और जाकिर हुसैन कॉलेज के आगे में पूरी तरह पुलिस छावनी में तब्दील कर दिया था.

इस जुलूस में शामिल छात्र -छात्राओं एबीवीपी खबरदार, भगवा गुंडे कैंपस छोड़ो, मोदी सरकार होश में आओ,अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता पर हमला नहीं चलेगा, एबीवीपी शर्म करो, एबीवीपी के गुंडों को गिरफ्तार करो आदि रोषपूर्ण नारे लगाए.

एआईएसएफ की राष्ट्रीय अध्यक्ष राष्ट्रीय अध्यक्ष वलीउल्लाह कादरी ने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि केंद्रीय सरकार जब से सत्ता में आई है तब से देश के अंदर में युद्ध का माहौल पैदा हो गया. यह पूरे देश को तोड़ना चाहते हैं और साझी संस्कृति और साझी विरासत को खत्म करना चाहते हैं.

उन्होने कहा, एबीवीपी और आरएसएस के अनुसांगिक संगठन पूरे देश को तबाह करना चाहते हैं जिसे देश का प्रगतिशील समुदाय बर्दाश्त नहीं करेगा और इसके खिलाफ एआईएसएफ पूरे देश के अंदर में देश को बचाने की लड़ाई लड़ रहे हैं. कादरी ने कहा कि कल दिल्ली विश्वविद्यालय से डूटा के तरफ से एबीवीपी के गुंडागर्दी खिलाफ मार्च निकल रहा है उसमें बड़ी तादाद में छात्र शामिल होकर एबीवीपी के गुंडागर्दी खिलाफ एक बड़ा संदेश देने का काम करें.

इस कार्यक्रम की अध्यक्षता एआईएसएफ के दिल्ली राज्य संयोजक राहिला प्रवीण ने किया. मौके पर छात्र संगठन आईएसएफ के राष्ट्रीय महासचिव विश्वजीत कुमार, धीरेंद्र तिवारी, सुशील कुमार, कृतिका कुमारी, सूरज कुमार अभिप्सा कुमारी, मुनील कुमार, मनीष, विजय कुमार विमल सहित सैकड़ों की तादाद में छात्र-छात्राएं शामिल थे.

Exit mobile version