Sadprayas

यूपी में ‘योगी युग’ का आगाज़, आदित्यनाथ ने ली CM पद की शपथ

नई दिल्ली. उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव मे मिली जबर्दस्त जीत के बाद भारतीय जनता पार्टी ने शनिवार को अपने फायरब्रांड लीडर योगी आदित्यनाथ को उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री पद के लिए चुना. वहीं योगी ने आज दोपहर 2 बजकर 15 मिनट पर पद और गोपनियता की शपथ ले ली है. इस दौरान शपथग्रहण समारोह में 2 डिप्टी सीएम, 22 कैबिनेट, 9 राज्य मंत्री ‘स्वतंत्र प्रभार’ और 13 राज्य मंत्रियों ने ली शपथ. इसके अलावा बीजेपी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष और लखनउ के मेयर डॉक्टर दिनेश शर्मा और प्रदेश बीजेपी अध्यक्ष केशव प्रसाद मौर्य को प्रदेश का उपमुख्यमंत्री बनाया गया है. ऐसा पहली बार हुआ है, जब उत्तर प्रदेश में दो उपमुख्यमंत्री बनाये गये है.

खबरों के मुताबिक शनिवार को विधायक दल की बैठक में लिए गए फैसले की जानकारी देते हुए केंद्रीय मंत्री वेंकैया नायडू ने कहा कि, ‘बैठक में किसी दूसरे नाम का प्रस्ताव नही आया और योगी के नाम का सबने समर्थन किया. इसलिए उनके नाम पर पार्टी ने मुहर लगा दी. कुछ देर पहले 2:15 पर योगी आदित्यनाथ ने प्रधानमंत्री की मौजूदगी पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री पद की शपथ ली. इस मौके पर पार्टी अध्यक्ष अमित शाह के साथ कई राज्यों के मुख्यमंत्री और पार्टी के संसदीय बोर्ड के सदस्य भी मौजूद थे.

शपथ से पहले योगी आदित्यनाथ पूजा के लिए गोरखपुर जाने वाले थे, लेकिन बाद में इसे कैंसल किया गया. सुबह वीवीआईपी गेस्ट हाउस में योगी ने अपने कमरे मे योग किया फिर अधिकारियों से तैयारियों के बारे मे बातचीत की. उन्होंने डीजीपी जावेद अहमद, प्रिंसिपल सेक्रेटरी देवशीष पांडा और एसएसपी लखनऊ से मुलाकात की. इसके बाद लखनऊ में शपथ ग्रहण समारोह स्थल पर पहुंचकर उन्होंने तैयारियों का जायजा भी लिया.

45 साल के योगी प्रचंड जनादेश वाले सूबे के पावरफुल सीएम होंगे. इसकी झलक नाम पर मुहर लगते ही दिख गई. जब शपथ से पहले ही योगी एक्शन में आ गए. मनोनीत सीएम ने कल रात यूपी के मुख्य सचिव और डीजीपी को ना सिर्फ तलब किया, बल्कि ताकीद कि जश्न में उपद्रव बर्दाशत नहीं करेंगे. विवादित बयानों का पिटारा लेकर चलने वाले योगी की ये नई शुरुआत है.

Exit mobile version