Sadprayas

वांटेड में काम कर चुके एक्टर इंद्र कुमार का निधन, 44 वर्ष के थे

बॉलीवुड एक्टर इंद्र कुमार का आज दिल का दौरा पडने से निधन हो गया है। वे 44 साल के थे। सलमान खान की फिल्‍म ‘वॉन्‍टेड’ में नजर आ चुके इंद्र कुमार ने 20 से ज्यादा बॉलीवुड फिल्मों में काम किया है। इंद्र कुमार ने सलमान के साथ ‘तुमको न भूल पाएंगे’, ‘कहीं प्‍यार न हो जाए’ जैसी फिल्मों में भी काम कर चुके हैं। इस समय वे अपनी आने वाली फिल्म ‘फटी पड़ी है यार’ की शूटिंग कर रहे थे।1501229547_inder-kumar-salman-khan

इंद्र कुमार ने बॉलीवुड में अपने करियर की शुरुआत 1996 में ‘मासूम’ फिल्म से की थी। 2017 में आई ‘हु इज द फर्स्ट वाइफ ऑफ माई फादर’ उनकी आखिरी फिल्म थी। 2002 में एकता कपूर के मशहूर सीरियल क्योंकि सास भी कभी बहू थी में वो मिहिर का किरदार भी निभा चुके हैं।

ऐसे में फिल्‍म ‘खिलाड़ियों का खिलाड़ी’ और ‘कहीं प्‍यार न हो जाए’ जैसी फिल्‍मों में उनके साथ काम कर चुकी रवीना टंडन ने उनकी मौत पर दुख जताया है। रवीना ने ट्वीट किया, ‘शॉकिंग न्‍यूज, मैंने उनके साथ ‘खिलाड़ियों का खिलाड़ी’ में काम किया है। वह काफी कम उम्र के थे. ईश्‍वर उनकी आत्‍मा को शांति दे और उनके परिवार को ताकत दे। ‘

हालाँकि उनके ख़ास दोस्त सलमान खान का अभी तक इंद्र कुमार के निधन पर कोई कमेंट नहीं आया है।

इंद्र कुमार का विवादित अतीत भी था। वर्ष 2014 में अभिनेता को बलात्कार के मामले में गिरफ्तार किया गया था। 2016 जून में, इंद्र कुमार को जमानत मिल गयी थी।

 

मिली जानकारी के अनुसार इंद्र कुमार का अंतिम संस्कार शाम 4 बजे यारी रोड़ शमशान घाट में किया गया।

Exit mobile version