नई दिल्ली. एमसीडी चुनावों को देखते हुए पार्टीयों में हलचल मची हुई है. वहीं आम आदमी पार्टी ने चुनाव के मद्देनजर अपने 14 उम्मीदवारों के टिकट काट दिए हैं. अब इनकी जगह नए लोगों को पार्टी ने मैदान में उतारने का विचार बनाया है. इससे पहले भी पार्टी ने एक अन्य उम्मीदवार का टिकट बाद में काट दिया जब उसे पता चला था कि उसके खिलाफ आपराधिक केस है. अब तक पार्टी 272 वार्डों के लिए 267 उम्मीदवार घोषित कर चुकी है.
मीडिया रिर्पोट के मुताबिक पार्टी ने परफॉरमेंस में कमी के चलते उम्मीदवारों को बदले है. वही पार्टी के इस कदम से सवाल उठ रहे हैं कि इतनी बड़ी संख्या में उम्मीदवार बदलने का कारण पंजाब नतीजों से पहले जल्दबाजी में टिकट घोषित किए थे. जिससे उनको लगता था कि पंजाब में चुनाव जीतने के बाद पार्टी के नेताओं के पास समय की कमी होगी.
गौरतलब है कि पंजाब विधानसभा चुनाव के नतीजे 11 मार्च को घोषित होने थे. वहीं आप पार्टी ने 10 तारीख को ही 272 वार्डों के लिए 248 उम्मीदवारों के नामों का ऐलान कर दिया था. तब दिल्ली का चुनाव भी घोषित नहीं हुआ था.
मीडिया रिर्पोट के मुताबिक पार्टी ने जिन वार्डों के उम्मीदवार बदले हैं, वह आदर्श नगर, नागलोई जट, मटिया महल, शालीमार बाग, चांदनी चौक, मौती नगर, राजौरी गार्डन (सामान्य), राजौरी गार्डन (महिला), मुस्तफाबाद, सीमापुरी, कालकाजी (सामान्य), कालकाजी (सामान्य), बदरपुर और सदर बाजार है.
पार्टी के मुताबिक बदले हुए उम्मीदवारों की पूरी लिस्ट पार्टी के आधिकारिक ट्वीटर हैंडल पर शेयर की गई है. उम्मीदवारों को बदलने का प्रमुख कारण पंजाब और गोवा चुनाव में माना जा रहा है.